रविवार, 25 जनवरी 2026

25 जनवरी 2026 : राष्ट्रीय मतदाता दिवस

राष्ट्रीय मतदाता दिवस

(National Voters Day)

आज का दिन : 25 जनवरी 2026

*राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2026 का विषय/थीम*
My India, My Vote
मेरा भारत, मेरा वोट

  • देश में प्रतिवर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है।
  • 25 जनवरी, 2011 को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस दिवस को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। 25 जनवरी, 1950 को 'भारत निर्वाचन आयोग' का गठन किया गया था।
  • राष्ट्रीय मतदाता दिवस देश के मतदाताओं को समर्पित है।
  • राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने को प्रोत्साहित करना है और सूची को सटीक बनाना है। इस दौरान नये मतदाताओं को प्रोत्साहित भी किया जाता है।
  • वर्तमान यानी 2026 में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार हैं।
  • सन् 1962 में जहां मतदान बैलेट पेपर से होता था, वहीं आज इसमें इलेक्ट्रॉनिक मशीनों का उपयोग शुरू हो चुका है। वीवीपैट मशीनों का उपयोग हो रहा है। मतदाताओं को सचित्र फोटो पहचान पत्र उपलब्ध है।
  • भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी किया गया है।
  • नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए और मतदाता सूची में अपने नाम और विवरण का सत्यापन करने के लिए Voter Helpline नाम मोबाइल ऐप भी जारी किया गया है।
  • भारत निर्वाचन आयोग 'माई वोट मैटर्स' नामक एक त्रैमासिक पत्रिका का प्रकाशन भी कर रहा है।

16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस

  • 25 जनवरी 2026 को 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य आयोजन नई दिल्ली में होगा। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी।
  • कार्यक्रम में चुनाव प्रबंधन निकायों के प्रमुख और प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे।
  • इसका नारा है:- भारतीय लोकतंत्र के केन्द्र में नागरिक।
  • राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2026 के अवसर पर दो प्रकाशनों का विमोचन भी होगा-
  • 2025: पहल और नवाचारों का वर्ष और चुनाव का पर्व, बिहार का गर्व, जो बिहार में आम चुनावों के सफल संचालन पर आधारित एक प्रकाशन है।
  • कार्यक्रम में चुनाव के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित करने वाली एक विशेष प्रदर्शनी भी होगी, जिसमें मतदाता सूची तैयार करना और चुनाव संचालन शामिल है। प्रदर्शनी में मतदाताओं के लाभ के लिए चुनाव आयोग द्वारा हाल ही में की गई पहलों और 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव के सफल संचालन पर भी प्रकाश डाला जाएगा।  

*राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2026 का विषय/थीम*
My India, My Vote

'मेरा भारत, मेरा वोट'

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें