उत्तर प्रदेश दिवस
Uttar Pradesh Day
आज का दिन : 24 जनवरी 2026
- प्रतिवर्ष 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जाता है।
- 24 जनवरी, 1950 को यूनाइटेड प्रोविंस (संयुक्त प्रांत) का नाम उत्तर प्रदेश रखकर भारतीय संघ का राज्य बनाया गया।
- वर्ष 2018 में राज्य सरकार ने सरकारी स्तर पर पहली बार उत्तर प्रदेश दिवस मनाया था।
- वर्तमान यानी सन् 2026 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल हैं।
- उत्तर प्रदेश दिवस-2026 पर 24 से 26 जनवरी तक तीन दिवस समारोह की शुरुआत गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में की। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहे।
- वर्ष 2026 के उत्तर प्रदेश दिवस की थीम ‘विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश’ रखी गई है।
पांच हस्तियों को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान-2026
- लखनऊ में हुए राज्यस्तरीय स्थापना दिवस समारोह में पांच विभूतियों को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान प्रदान किया गया। इन्हें पुरस्कार स्वरूप 11 लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र प्रदान किया गया। यह सम्मान लखनऊ के शुभांशु शुक्ला (अंतरिक्ष यात्री), अलख पांडेय (फिजिक्स वाला), बुलंदशहर के डॉ. हरिओम पंवार (साहित्य और शिक्षा), रश्मि आर्या (मेरठ में श्रीमद् दयानंद आर्यकन्या गुरूकुल की स्थापना के लिए) व वाराणसी के डॉ. सुधांशु सिंह (कृषि क्षेत्र) को प्रदान किया गया।
उत्तर प्रदेश के बारे में अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
- उत्तर प्रदेश का गौरवशाली इतिहास है। वैदिक सभ्यता का उत्कर्ष यहीं से माना जाता है। उत्तर वैदिक काल में इसे ब्रह्मर्षि प्रदेश या मध्य देश के नाम से जाना जाता था।
- भारत के दो प्राचीन महाकाव्यों रामायण एवं महाभारत इसी क्षेत्र में लिखे गए। जैन एवं बौद्ध धर्म का उत्थान भी इसी प्रदेश में हुआ।
- आधुनिक काल में सन् 1856 में ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी ने अवध पर अधिकार कर लिया। वर्ष 1877 में इसे पश्चिमोत्तर प्रान्त में मिला लिया गया।
- सन् 1902 में आगरा एवं अवध को संयुक्त प्रान्त नाम दिया गया। सन् 1947 में स्वतंत्रता के बाद टिहरी गढ़वाल और रामपुर के स्वायत्त राज्यों को संयुक्त प्रान्त में शामिल कर लिया गया।
- 24 जनवरी सन 1950 को इस संयुक्त प्रान्त का नाम उत्तर प्रदेश रखा गया। सन् 2000 में पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्र स्थित गढ़वाल और कुमाऊँ मंडल को मिलाकर एक नए राज्य उत्तरांचल (वर्तमान उत्तराखंड) का निर्माण किया गया।
- उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पं. गोविंद वल्लभ पंत बने।
- देश की पहली महिला मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की सुचेता कृपलानी (1963) बनीं
- उत्तर प्रदेश में द्विसदनात्मक व्यवस्था है। राज्य विधानसभा के लिए 403 और विधान परिषद् के लिए 99 सदस्यों का निर्वाचन होता है। उत्तर प्रदेश से लोकसभा के लिए 80 सदस्य और राज्यसभा के लिए 31 सदस्य चुने जाते हैं।
- उत्तर प्रदेश की राजधानी ऐतिहासिक लखनऊ शहर है।
- उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल 2,40,928 वर्ग किलोमीटर है। यह दुनिया के कई देशों के क्षेत्रफल से अधिक है।
- सन् 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 19,98,12,341, साक्षरता दर 67.6 प्रतिशत, लिंगानुपात- 912/1000 पुरुष पर और जनसंख्या घनत्व- 829 व्यक्ति प्रति वर्ग कि.मी. है।
- उत्तर प्रदेश का राज्य पशु बारहसिंगा और राज्य पक्षी क्रौंच या सारस है। उत्तर प्रदेश का राज्य चिह्न मछली है, वहीं राज्य पुष्प पलाश है।
- उत्तर प्रदेश की मुख्य भाषाएं हिन्दी और उर्दू हैं।
- उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है, जिसका क्षेत्रफल 7,680 वर्ग किमी. है।
- उत्तर प्रदेश के उत्तर में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दक्षिण में मध्यप्रदेश तथा पूर्व में बिहार राज्य है।
- उत्तर प्रदेश की प्रमुख नदियां गंगा, यमुना, गोमती, रामगंगा, घाघरा, गंडक, टोंस, बेतवा काली या शारदा, चम्बल, सिंध, केन, सोन, राप्ती हैं।
- प्रयागराज में प्रत्येक बारहवें वर्ष महाकुंभ मेला भरता है, जो कि संभवत: दुनिया का सबसे बड़ा मेला है। प्रयागराज में इस बार 13 जनवरी 2025 से 26 फरवरी 2025 तक महाकुंभ का भव्य आयोजन हो रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें