आज का दिन : 24 जनवरी 2026
अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस
(International Education Day)
- प्रतिवर्ष 24 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है।
- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 3 दिसंबर, 2018 को इस दिवस को मनाने का प्रस्ताव पारित किया था।
- दुनिया के कोने-कोने तक हर व्यक्ति तक शिक्षा का उजियारा पहुंचे इसीलिए यह दिवस मनाया जाता है।
- यूएन के अनुसार गरीबी, अशांति, विकास हर क्षेत्र में शिक्षा ही काम आती है।
- हर आदमी को शिक्षा प्रदान कर असमानता की खाई को पाटा जा सकता है।
- संयुक्त राष्ट्र ने शिक्षा का मानव अधिकार माना है और यह सबकी जिम्मेदारी है कि धरती के हर इंसान को शिक्षा मिले। मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा के अनुच्छेद 26 में शिक्षा का अधिकार निहित है।
- संयुक्त राष्ट्र के अनुसार विश्व में लगभग 244 मिलियन बच्चे और किशोर स्कूल से दूर हैं, 617 मिलियन बच्चे-किशोर पढ़ नहीं सकते और सामान्य गणित नहीं कर सकते।
- संयुक्त राष्ट्र की ओर से वर्ष 2025 के शिक्षा दिवस को एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से जोड़ा गया था।
- हमारे देश में प्रतिवर्ष 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर मनाया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें