शुक्रवार, 24 जनवरी 2025

24 जनवरी 2025 : राष्ट्रीय बालिका दिवस

राष्ट्रीय बालिका दिवस

National Girl Child Day

आज का दिन : 24 जनवरी 2025

  • देश में प्रतिवर्ष 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है।
  • भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 24 जनवरी, 1966 को प्रधानमंत्री पद संभाला था। इसीलिए इस दिन को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • पहली बार राष्ट्रीय बालिका दिवस सन् 2009 में मनाया गया था।
  • संयुक्त राष्ट्र की ओर से अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस प्रतिवर्ष 11 अक्टूबर को मनाया जाता है।
  • भारत सरकार के महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है।
  • राष्ट्रीय बालिका दिवस बालिकाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।  राष्ट्रीय बालिका दिवस लड़कियों की असाधारण उपलब्धियों का जश्न मनाने का दिन है, जिन्होंने कई क्षेत्रों में उत्कृष्टता से हमें गौरवान्वित किया है।
  • लड़कियों के प्रति पक्षपात को रोकना और उनके लिए समान अवसर सुनिश्चित करना बहुत जरूरी है। कन्या भ्रूण हत्या को हतोत्साहित करना भी इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है।

देश में लैंगिक अनुपात, कन्या जन्म दर

  • राष्ट्रीय स्तर पर जन्म के समय लैंगिक अनुपात में 19 बिंदु की वृद्धि, जो 2014-15 के 918 से बढ़कर 2020-21 में 937 हो गया। (स्रोत: एचएमआईएस के आंकड़े, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय - अप्रैल-मार्च, 2014-15 और 2020-21)
  • सकल पंजीकरण अनुपात (जीईआर): माध्यमिक शिक्षा में लड़कियों का पंजीकरण 2014-15 के 77.45 प्रतिशत से बढ़कर 2018-19 में 81.15 प्रतिशत हुआ। (स्रोत: यू-डीआईएसई, शिक्षा मंत्रालय - 2018-19 के आंकड़े अनन्तिम हैं)
  • पांच वर्ष आयु से कम कन्या मृत्यु दर 2014 के 45 से घटकर 2018 में 36 पर पहुंची। (स्रोत: एसआरएस जनगणना india.gov.in)
  • गर्भधारण के पहले तीन माह के दौरान प्रसव-पूर्व देखभाल के लिये पंजीकरण का प्रतिशत 2014-15 के 61 प्रतिशत से बढ़कर 2020-21 में 73.9 प्रतिशत पहुंचा। (एचएमआईएस के आंकड़े, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय - अप्रैल-मार्च, 2014-15 और 2020-21)
  • अस्पताल में प्रशिक्षित हाथों से प्रसव के प्रतिशत में सुधार। वह 2014-15 के 87 प्रतिशत से बढ़कर 2020-21 में 94.8 प्रतिशत पहुंचा। (एचएमआईएस के आंकड़े, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय - अप्रैल-मार्च, 2014-15 और 2020-21)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें