राजस्थान दिवस
(Rajasthan Day)
आज का दिन : 30 मार्च 2025
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, संवत 2082
- प्रतिवर्ष 30 मार्च को राजस्थान दिवस मनाया जाता है।
- राजस्थान सरकार ने इस बार इसे हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाने का निर्णय किया है। वर्ष 2025 में 30 मार्च के दिन ही चैत्र शुक्ल प्रतिपदा संवत् 2082 है। इसलिए इस दिन राजस्थान दिवस मनाया जा रहा है। राजस्थान सरकार के अनुसार संवत् 2006 की चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के शुभ मुहूर्त पर राजस्थान की स्थापना की हुई थी और उस दिन ग्रेगोरियन कैलेंडर में तिथि 30 मार्च 1949 थी।
- 30 मार्च, 1949 को जोधपुर, जयपुर, जैसलमेर और बीकानेर जैसी बड़ी रियासतों का विलय होकर 'वृहत्तर राजस्थान संघ' बना था। इसी दिन को राजस्थान की स्थापना का दिन माना जाता है।
- राजस्थान दिवस-2025 पर राजस्थान सरकार की ओर से 25 से 31 मार्च तक साप्ताहिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 25 मार्च को बाड़मेर में महिला सम्मेलन, 26 मार्च को बीकानेर में किसान सम्मेलन, 27 मार्च को भरतपुर में अन्त्योदय कल्याण समारोह, 28 को भीलवाड़ा में विकास एवं सुशासन उत्सव, 29 मार्च को कोटा में युवा एवं रोजगार उत्सव और जयपुर में रन फॉर फिट राजस्थान, 30 मार्च को हर जिले में सांस्कृतिक कार्यक्रम और 31 मार्च को लॉजिस्टिक, डेटा सेंटर एवं टेक्सटाइल पॉलिसी जारी करने का कार्यक्रम रखा गया है।
- वर्तमान यानी सन् 2025 में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हैं।
ऐसे हुआ राजस्थान का गठन
- देश की आजादी के समय राजस्थान या राजपूताना में 22 देशी रियासतें थीं। इनमें एक रियासत अजमेर मेरवाडा प्रांत को छोड़ कर शेष देशी रियासतों पर देशी राजा महाराजाओं का ही राज था। अजमेर-मेरवाडा प्रांत पर ब्रिटिश शासकों का कब्जा था।
- राजस्थान के एकीकरण में भारत सरकार के तत्कालीन देशी रियासत और गृह
मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल और उनके सचिव वी. पी. मेनन की भूमिका अत्यंत
महत्वपूर्ण थी। इनकी सूझबूझ से ही राजस्थान के वर्तमान स्वरूप का निर्माण
हुआ।
- 18 मार्च 1948 को शुरू हुई राजस्थान के एकीकरण की प्रक्रिया कुल सात चरणों में 1 नवंबर 1956 को पूरी हुई।
राजस्थान के एकीकरण के सात चरण
- 18 मार्च, 1948 को अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली रियासतों का विलय होकर 'मत्स्य संघ' बना। धौलपुर के तत्कालीन महाराजा उदयसिंह राजप्रमुख व अलवर राजधानी बनी।
- 25 मार्च, 1948 को कोटा, बूंदी, झालावाड़, टोंक, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, किशनगढ़ व शाहपुरा का विलय होकर राजस्थान संघ बना।
- 18 अप्रेल, 1948 को उदयपुर रियासत का विलय। नया नाम 'संयुक्त राजस्थान संघ' रखा गया। उदयपुर के तत्कालीन महाराणा भूपाल सिंह राजप्रमुख बने।
- 30 मार्च, 1949 में जोधपुर, जयपुर, जैसलमेर और बीकानेर रियासतों का विलय होकर 'वृहत्तर राजस्थान संघ' बना था। यही दिन राजस्थान की स्थापना का दिन माना जाता है। अब इसे हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाएगा।
- 15 अप्रेल, 1949 को 'मत्स्य संघ' का वृहत्तर राजस्थान संघ में विलय हो गया।
- 26 जनवरी, 1950 को सिरोही रियासत को भी वृहत्तर राजस्थान संघ में मिलाया गया।
- 1 नवंबर, 1956 को आबू, देलवाड़ा तहसील का भी राजस्थान में विलय हुआ, मध्य प्रदेश में शामिल सुनेल टप्पा का भी विलय हुआ।
राजस्थान के बारे में अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
- राजस्थान 2303' उत्तर अक्षांश से 30012' उत्तरी अक्षांश एवं 69030' पूर्वी देशान्तर से 78017' पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है।
- राजस्थान का क्षेत्रफल- 3,42,239 वर्ग किलोमीटर है। यह क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य है।
- राजस्थान की राजधानी जयपुर है। इसे पिंकसिटी यानी गुलाबीनगर के नाम से भी जाना जाता है।
- वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान की जनसंख्या- 6,85,48,437 है।
- वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान में लिंगानुपात- 928/1000 पुरुष पर है।
- वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान की साक्षरता दर- 66.1 प्रतिशत है।
- राजस्थान के दो राज्य पशु हैं- चिंकारा एवं ऊंट। चिंकारा वन्य जीव श्रेणी में तो ऊंट पालतू पशु श्रेणी में राज्य पशु है।
- राजस्थान का राज्य पक्षी- गोडावण है।
- राजस्थान का राज्य वृक्ष- खेजड़ी है।
- राजस्थान का राज्य खेल- बास्केटबॉल है।
- राजस्थान का राज्य पुष्प- रोहिड़ा है।
- राजस्थान का अधिकांश भाग मरुस्थलीय है। यहां थार का रेगिस्तान है।
- राजस्थान की पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तान, उत्तर में पंजाब, उत्तर-पूर्व में हरियाणा, पूर्व में उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश एवं दक्षिण पश्चिम में गुजरात है।
- राजस्थान में बेड़च, बनास, गम्भीरी, कोठारी, चम्बल, पार्वती, बाणगंगा, काली सिन्ध, खारी, माही, लूणी, घग्घर प्रमुख नदियां हैं।
- राजस्थान में डीडवाना, सांभर, पंचभद्रा, लूणकरणसर, जयसमंद, राजसमंद, पिछोला, पुष्कर, आनासागर, नक्की एवं सिलिसेढ़ प्रमुख झीलें हैं।
- राजस्थान में गुरु शिखर [माउंट आबू], सेर [माउंट आबू], अचलगढ़ [सिरोही], तारागढ़ [अजमेर] प्रमुख पर्वत चोटियां हैं। ये सभी विश्व की प्राचीन वलित पर्वत शृंखला अरावली की चोटियां हैं। अरावली का अधिकांश भाग राजस्थान में ही है।
- राजस्थान की विधानसभा में सदस्यों की संख्या 200 है।
- राजस्थान से लोकसभा के लिए 25 सदस्य चुने जाते हैं। वहीं राज्यसभा के लिए 10 सदस्य चुने जाते हैं।
- राजस्थान में राष्ट्रीय अभयारण्य - रणथम्भौर नेशनल पार्क (सवाई माधोपुर), केवलादेव नेशनल पार्क (भरतपुर), सरिस्का टाइगर रिजर्व (अलवर) और मुकुंदरा राष्ट्रीय अभयारण्य (कोटा-चित्तौडगढ़़)। बूंदी जिले में स्थित रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व चौथा और धौलपुर-करौली राज्य का पांचवां टाइगर रिजर्व है।
- देश में राजस्थान का सीमेंट उत्पादन में प्रमुख स्थान है।
- राजस्थान देश का सबसे बड़ा बाजरा उत्पादक राज्य है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें