अंतरराष्ट्रीय शून्य अपशिष्ट दिवस
(International Day of Zero Waste)
आज का दिन : 30 मार्च 2026
- संयुक्त राष्ट्र की ओर से पहला अंतरराष्ट्रीय शून्य अपशिष्ट दिवस 30 मार्च 2023 को मनाया जा रहा है।
- तुर्किए सहित 105 देशों की पहल पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 14 दिसंबर, 2022 को इस दिवस को मनाने का प्रस्ताव पारित किया।
- अपशिष्ट यानी कचरा आज पूरी दुनिया के लिए समस्या बन गया है। अगर समय रहते इसे रीसायकिल करने पर काम नहीं किया गया तो आने वाले समय में यह विकराल रूप धारण कर लेगा।
- अंतरराष्ट्रीय शून्य अपशिष्ट दिवस संयुक्त राष्ट्र के 2030 के सतत विकास लक्ष्य 11 और 12 की प्राप्ति में भी सहायक सिद्ध हो सकता है।
- संयुक्त राष्ट्र के अनुसार दुनिया में प्रतिवर्ष 2224 बिलियन टन ठोस अपशिष्ट पैदा होता है, जिसमें से मात्र 55 प्रतिशत ही प्रबंधित या रीसायकिल हो पाता है।
- इसी प्रकार प्रतिवर्ष 931 मिलियन टन खाद्यान्न बर्बाद होता है और 14 मिलियन टन प्लास्टिक कचरा जल में शामिल होकर उसे दूषित करता है। हर मिनट एक ट्रक के बराबर प्लास्टिक कचरा समुद्र में फेंका जा रहा है।
- शून्य अपशिष्ट पहल से कचरे का बेहतर प्रबंधन कर हम पर्यावरण की रक्षा, खाद्य सुरक्षा और मानव स्वास्थ्य में सुधार की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ सकते हैं।
- संयुक्त राष्ट्र के अनुसार वर्तमान में सबसे बड़ी समस्या ई-कचरा है। इस ई-कचरे का 75 प्रतिशत सुरक्षित रूप से प्रबंधित नहीं किया जा रहा है।
*अंतरराष्ट्रीय शून्य अपशिष्ट दिवस-2026 का विषय/थीम*
Zero Waste Starts on Your Plate

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें