ओडिशा दिवस
(Odisha Day)
आज का दिन : 1 अप्रेल 2026
- प्रतिवर्ष 1 अप्रेल को ओडिशा दिवस मनाया जाता है। इसे ‘उत्कल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
- ब्रिटिश शासन के अंतर्गत 1 अप्रेल 1936 को ओडिशा को अलग राज्य के रूप में पहचान मिली थी। तब यह बंगाल प्रेसीडेंसी का एक हिस्सा था। इसी उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष उत्कल दिवस मनाया जाता है।
- ओडिशा प्राचीनकाल में कलिंग साम्राज्य का भाग था। इस पर मौर्य सम्राट अशोक की विजय और उसके बाद उनके हृदय परिवर्तन की घटना इतिहास प्रसिद्ध है।
- वर्तमान यानी 2026 में ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें