विकास और शांति के लिए खेल का अंतरराष्ट्रीय दिवस
(International Day of Sport for Development and Peace)
आज का दिन : 6 अप्रेल 2025
![]() |
अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस-2025 थीम : Leveling the Playing Field: Sport for Social Inclusion |
- संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रतिवर्ष 6 अप्रेल को विकास और शांति के लिए खेल का अंतरराष्ट्रीय दिवस (International Day of Sport for Development and Peace) मनाया जाता है।
- इस दिवस को अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में भी जाना जाता है।
- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 23 अगस्त, 2013 को इस दिवस को मनाने का संकल्प अपनाया था। संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 1994 को International Year of Sport and the Olympic Ideal के रूप में मनाया था। इसके बाद वर्ष 2005 को International Year for Sport and Physical Education के रूप में मनाया गया।
- खेलों से शारीरिक विकास के साथ ही मानसिक मजबूती भी मिलती है। यह दिवस हमें समाज और व्यक्ति के जीवन में खेलों का महत्व दर्शाता है। खेलों से दुनिया में शांति और विकास की बयार बहे यही इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है।
- संयुक्त राष्ट्र के अनुसार खेलों से व्यक्ति के विकास के साथ ही स्वास्थ्य में बढ़ोतरी होकर बीमारियों से बचाव होता है। इसके साथ ही खेल लैंगिक समानता को बढ़ावा देते हैं। खेलों से सामाजिक एकता बढ़ती है। खेलों से हम दुनिया में शांति का निर्माण कर सकते हैं। ये संघर्ष को रोकने में कारगर भूमिका निभाते हैं। खेल हमारी आर्थिक प्रगति में भी खासा योगदान देते हैं।
- हमारे देश में हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद सिंह की जयन्ती पर प्रतिवर्ष 29 अगस्त को 'राष्ट्रीय खेल दिवस' मनाया जाता है।
*विकास और शांति के लिए खेल का अंतरराष्ट्रीय दिवस-2025 का विषय/थीम*
Leveling the Playing Field: Sport for Social Inclusion
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें