विश्व स्वास्थ्य दिवस
(World Health Day)
![]() |
विश्व स्वास्थ्य दिवस-2025 की थीम : Healthy beginnings, hopeful futures |
आज का दिन : 7 अप्रेल 2025
- प्रतिवर्ष 7 अप्रेल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation - WHO) की स्थापना 7 अप्रेल, 1948 को हुई थी। इसलिए प्रतिवर्ष 7 अप्रेल को विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) मनाया जाता है।
- पहली बार विश्व स्वास्थ्य दिवस वर्ष 1950 में मनाया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन की पहली विश्व स्वास्थ्य सभा में प्रतिवर्ष 7 अप्रेल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।
- विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य यह निर्धारित करना है कि हर इंसान का स्वास्थ्य अच्छा हो और बीमार होने पर प्रत्येक व्यक्ति को अच्छे प्रकार के इलाज की अच्छी सुविधा मिल सके।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से पूर्ण स्वस्थ होना ही मानव-स्वास्थ्य की परिभाषा है।
वर्ष 2025 में चलेगा माता और नवजात की सुरक्षा का अभियान
- विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से प्रति वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस पर एक विषय विशेष पर आधारित अभियान चलाया जाता है। 7 अप्रेल 2025 को सालभर चलने वाले मां एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य अभियान की शुरुआत होगी। 'स्वस्थ शुरुआत, आशापूर्ण भविष्य' थीम पर शुरू होने वाले इस अभियान में सरकारों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों से मातृ एवं नवजात शिशुओं की मृत्यु को रोकने के प्रयासों को तेज करने की अपील की जाएगी। साथ ही महिलाओं के दीर्घकालिक स्वास्थ्य एवं कल्याण को प्राथमिकता देने का आह्वान किया जाएगा। डब्ल्यूएचओ के एक अनुमान के अनुसार हर साल 3 लाख महिलाएं गर्भावस्था या प्रसव के दौरान अपनी जान गंवाती हैं, वहीं 2 मिलियन से अधिक बच्चों की जीवन डोर पहले माह में ही टूट जाती है। आंकड़ों के अनुसार लगभग 2 मिलियन बच्चे मृत पैदा होते हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन
- विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना 7 अप्रेल, 1948 को स्विट्जरलैंड के जेनेवा में की गई।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन संयुक्त राष्ट्र संघ की एक आनुषांगिक इकाई है। इसकी स्थापना का एकमात्र उद्देश्य दुनिया लोगों के स्वास्थ्य का स्तर ऊँचा करना है।
- वर्तमान में विश्व स्वास्थ्य संगठन के लगभग 194 देश सदस्य हैं।
- भारत भी विश्व स्वास्थ्य संगठन का एक सदस्य देश है और इसका भारतीय मुख्यालय देश की राजधानी दिल्ली में स्थित है।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन के तीन अंग हैं- (1) सदस्य देशों के प्रतिनिधियों की सभा, (2) सभा द्वारा चुने गए 31 व्यक्तियों का प्रबन्ध बोर्ड, (3) सचिवालय।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रति वर्ष विश्व में लोगों के स्वास्थ्य, बीमारियों तथा उनकी रोकथाम से सम्बन्धित 'विश्व स्वास्थ्य रिपोर्ट' का प्रकाशन करता है।
- डब्ल्यूएचओ, सदस्य देशों को उन स्वास्थ्य सेवाओं के विकास में सहयोग प्रदान करता है, जिसका लक्ष्य सभी के लिए स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करना, मातृत्व व बाल स्वास्थ्य को संवर्द्धित करना, परिवार नियोजन, पोषण, अभियांत्रिकी, स्वच्छ जलापूर्ति, संक्रामक रोगों की रोकथाम, दवाओं व टीकों का उत्पादन तथा शोध प्रोत्साहन आदि होता है।
*विश्व स्वास्थ्य दिवस-2025 का विषय/थीम*
Healthy beginnings, hopeful futures
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें