बुधवार, 10 अप्रैल 2024

10 अप्रेल 2024 : विश्व होम्योपैथी दिवस

विश्व होम्योपैथी दिवस

(World Homeopathy Day)

आज का दिन : 10 अप्रेल 2024

world-homeopathy-day-in-hindi

  • प्रतिवर्ष 10 अप्रेल को विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया जाता है।
  • होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के संस्थापक डॉ. सैमुअल हनीमैन के जन्म दिवस 10 अप्रेल को विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया जाता है।
  • होम्योपैथी के संस्थापक डॉ. क्रिश्चियन फ्रेडरिक सेमुएल हनीमैन का जन्म 10 अप्रेल, 1755 में जर्मनी में हुआ था।
  • होम्योपैथी एक चिकित्सा पद्धति है जो औषधियों और उनके अनुप्रयोग पर आधारित है। यह चिकित्सा के 'समरूपता के सिंद्धात' पर आधारित है जिसके अनुसार औषधियां उन रोगों से मिलते-जुलते रोग दूर कर सकती हैं, जिन्हें वे उत्पन्न कर सकती हैं।
  • विश्व होम्योपैथी दिवस-2024 पर आयुष मंत्रालय के तहत केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद द्वारा नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशनल सेंटर द्वारका में 10-11 अप्रेल को दो दिवसीय वैज्ञानिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन की थीम/विषय है-'अनुसंधान को सशक्त बनाना, दक्षता बढ़ाना: एक होम्योपैथिक संगोष्ठी' (Empowering Research, Enhancing Proficiency: A Homeopathy Symposium)। इसका उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी। इस आयोजन के दौरान केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद के 17 प्रकाशन जारी किए जाएंगे।
  • केन्द्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद की अनूठी डिजिटल पहल होम्योपैथिक क्लिनिकल केस रिपॉजिटरी (एचसीसीआर) पोर्टल वर्ष 2021 में शुरू किया गया। यह पोर्टल होम्योपैथिक चिकित्सकों, शोधकर्ताओं, चिकित्सा छात्रों आदि को पहले से परिभाषित मानकीकृत टेम्पलेट के माध्यम से होम्योपैथिक क्लिनिकल मामलों तक पहुंच के लिए एक यूजर प्लेटफार्म प्रदान करता है। इसके जरिए देश भर में चिकित्सकों के द्वारा होम्योपैथी के जरिए उपचारित मामले संकलित किए जा रहे हैं, जिससे होम्योपैथी के लिए साक्ष्यों का आधार तैयार किया जा सके।

राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग 

world-homoeopathy-day-in-hindi

  • भारत सरकार ने देश में देश में होम्योपैथी चिकित्सा शिक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने व इसके विकास व प्रसार के लिए 5 जुलाई, 2021 को 'राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग' (National Commission for Homoeopathy) का गठन किया गया। राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग का गठन केन्द्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद के स्थान पर किया गया है। आयोग की स्थापना राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग अधिनियम, 2020 के तहत की गई। बाद में संसद ने राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग (संशोधन) विधेयक 2021 भी पारित किया। इसके पहले और वर्तमान यानी 2024 में अध्यक्ष डॉ. अनिल खुराना हैं। आयोग का मुख्य कार्य देश में गुणवत्तापूर्ण होम्योपैथी चिकित्सा का विकास व प्रसार करना है। 
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण MCQ सॉल्व करने के लिए GKnews का Quiz App इंस्टॉल करें....
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.gknews.gknewsquiz

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें