शनिवार, 16 मई 2026

16 मई 2026 : अंतरराष्ट्रीय प्रकाश दिवस

अंतरराष्ट्रीय प्रकाश दिवस

(International Day of Light)


आज का दिन : 16 मई 2026


  • संयुक्त राष्ट्र की विशेषज्ञ एजेंसी यूनेस्को की ओर से पहला अंतरराष्ट्रीय प्रकाश दिवस 16 मई, 2018 को मनाया गया। यह दिवस जीवन के विविध क्षेत्रों में प्रकाश के महत्व को दर्शाता है। यूनेस्को की ओर से वर्ष 2015 को अंतरराष्ट्रीय प्रकाश वर्ष (International Year of Light and Light-based Technologies 2015) के रूप में मनाया गया था। यह दिवस 1960 में भौतिक वैज्ञानिक थियोडोर मेमन द्वारा लेजर के पहले सफल संचालन की स्मृति में मनाया जाता है।
  • अंतरराष्ट्रीय प्रकाश दिवस-2026 के उपलक्ष्य में एक अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया जाएगा। जिसका उद्देश्य वैश्विक संवाद और ज्ञान-साझाकरण के लिए एक मंच प्रदान करना है, जिसमें समावेशी वैज्ञानिक विकास को बढ़ावा देने, नवाचार को प्रोत्साहित करने और सामाजिक-आर्थिक प्रभाव उत्पन्न करने में प्रकाश-आधारित अनुसंधान बुनियादी ढांचों की भूमिका पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें