रविवार, 17 मई 2026

17 मई 2026 : विश्व दूरसंचार दिवस

विश्व दूरसंचार दिवस  

(World Telecom Day)

आज का दिन : 17 मई 2026

विश्व दूरसंचार दिवस
अथवा
विश्व दूरसंचार और सूचना समाज दिवस
(World Telecom Day)
or
(World Telecommunication and Information Society Day)

*विश्व दूरसंचार दिवस-2026 का विषय/थीम*
Digital lifelines – Strengthening resilience in a connected world
 

  • प्रतिवर्ष 17 मई को विश्व दूरसंचार दिवस मनाया जाता है। 
  • 17 मई, 1865 को दूरसंचार संघ की स्थापना के उपलक्ष्य में सन् 1969 से 'विश्व दूरसंचार दिवस' मनाया जा रहा है।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मार्च, 2006 में प्रतिवर्ष 17 मई को 'विश्व सूचना एवं समाज दिवस' मनाने का निर्णय किया।  लेकिन वर्ष 2006 के नवंबर माह में तुर्की के एंटालिया शहर में हुई कॉन्फ्रेंस में निर्णय लिया गया कि विश्व दूरसंचार दिवस और विश्व सूचना एवं समाज दिवस एक ही दिन 17 मई को मनाए जाएंगे।
  • विश्व में दूरसंचार क्रांति ने एकदम परिवर्तन ला दिया है। विकास की गति तीव्र हो गई है। इंटरनेट पलक झपकते सूचना पहुंचाने का कार्य कर रहा है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में दूरसंचार का सही उपयोग करने के लिए लोगों को प्रेरित करना है।
  • संयुक्त राष्ट्र के अनुसार वर्तमान दौर में डिजिटल तकनीक समाज के हर क्षेत्र की प्रगति में सहायक बन रही है। लेकिन अभी भी यह कई लोगों की पहुंच से दूर है। लगभग 2.6 बिलियन लोग जिनमें अधिकांश महिलाएं और लड़कियां हैं, इंटरनेट से अछूते हैं। उन डिजिटल जीवन-रेखाओं को मजबूत करें, जिनके सहारे दुनिया चलती है। उन नेटवर्कों और प्रणालियों को डिजाइन करने में सहयोग करें, जो झटकों को झेल सके और तेजी से उबर सके और यह सुनिश्चित करना सबसे ज़्यादा जरूरी है कि तब कोई भी व्यक्ति दुनिया से कटकर ऑफलाइन न रह जाए। इसीलिए वर्ष 2026 की थीम डिजिटल जीवन-रेखाओं को आगे बढ़ाने वाली रखी गई है।
  • अक्टूबर 2024 में नई दिल्ली में विश्व दूरसंचार माननीकरण सम्मेलन की सफल मेजबानी की गई। इस सम्मेलन में 150 से अधिक देशों के लगभग 3,700 प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जो अब तक की सबसे अधिक संख्या है। इस सम्मेलन में दुनिया के डिजिटल भविष्य को आकार देने वाले आठ ऐतिहासिक प्रस्तावों को स्वीकार किया गया।
  • हाल ही भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ यानी आईटीयू में रेडियो संचार ब्यूरो के निदेशक पद के लिए एम.रेवती को अपना उम्मीदवार भी बनाया गया है।
  • दूरसंचार के क्षेत्र में भारत ने आज जो तरक्की की है उसकी नींव 1881 में रखी गई थी। तब देश में पहली औपचारिक टेलीफोन सेवा की स्थापना की गई।
  • 28 जनवरी, 1882 को तत्कालीन गवर्नर-जनरल काउंसिल के सदस्य मेजर ई. बैरिंग ने कोलकाता, चेन्नई और मुंबई में टेलीफोन एक्सचेंज खोलने की घोषणा की। इस दिन को 'रेड लेटर डे' कहा जाता है।

*विश्व दूरसंचार दिवस-2025 का विषय/थीम*

Gender equality in digital transformation


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें