रविवार, 17 मई 2026

17 मई 2026 : विश्व हाइपरटेंशन दिवस

विश्व हाइपरटेंशन दिवस

(World Hypertension Day)

आज का दिन : 17 मई 2026


  • सन् 2005 से प्रतिवर्ष 17 मई को विश्व हाइपरटेंशन दिवस या विश्व उच्च रक्तचाप दिवस मनाया जा रहा है।
  • विश्व उच्च रक्तचाप लीग (World Hypertension League) ने लोगों में जागरूकता लाने के लिए सन् 2005 से विश्व हाइपरटेंशन दिवस मनाना शुरू किया था।
  • विश्व हाइपरटेंशन दिवस के सप्ताह के दौरान, मीडिया और सार्वजनिक रैलियों के माध्यम से उच्च रक्तचाप के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिये विभिन्न देशों की सरकारों, पेशेवर समाजों, गैर सरकारी संगठनों और निजी उद्योगों के साथ भागीदारी करते हुए इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरुक किया जाता है।
  • जब हमारे शरीर या मन को किसी चुनौती का सामना करना पड़ता है तो हमारी मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया तेज हो जाती है, ब्लडप्रेशर और हृदय की धड़कन बढ़ जाती है और शरीर में रक्तसंचार तेज होता है। इसे ही उच्च रक्तचाप या हाइपरटेंशन कहा जाता है। इससे शरीर में एड्रनलीन की मात्रा बढ़ जाती है। यह स्थिति अधिक देर बनी रहे तो कई शारीरिक व मानसिक समस्याएं पैदा हो जाती हैं।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन ने उच्च रक्तचाप यानी हाइपरटेंशन को हृदय संबंधी मृत्यु के लिये मुख्य रूप से जिम्मेदार माना है।
  • हाल ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने प्रतिदिन भोजन में 5 ग्राम से कम नमक खाने की एडवाइजरी जारी की थी। अगर इसकी पालना की जाए तो दुनिया में लगभग 2.5 मिलियन जिंदगियां प्रतिवर्ष बचाई जा सकती हैं।


*विश्व हाइपरटेंशन दिवस-2026 का विषय/थीम*

"Controlling Hypertension Together: check your blood pressure regularly, defeat the silent killer”

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें