गुरुवार, 11 जून 2026

13 जून 2026 : अंतरराष्ट्रीय ऐल्बिनिज्म जागरूकता दिवस

अंतरराष्ट्रीय ऐल्बिनिज्म जागरूकता दिवस

(International Albinism Awareness Day)

आज का दिन : 13 जून 2026

international-albinism-awareness-day-in-hindi
  • 13 जून 2015 को पहला अंतरराष्ट्रीय ऐल्बिनिज्म जागरूकता दिवस मनाया गया।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 18 दिसंबर, 2014 को अंतरराष्ट्रीय एल्बिनिज्म (धवलता/रंजकहीनता) जागरूकता दिवस मनाने की घोषणा की थी।
  • इस दिवस को मनाने का उद्देश्य ऐल्बिनिज्म (धवलता/रंजकहीनता) से पीडि़त लोगों से होने वाले भेदभाव के विरुद्ध जागरूकता फैलाना है।
  • वर्ष 2026 का अंतरराष्ट्रीय ऐल्बिनिज्म जागरूकता दिवस हमें भेदभाव का सामना करने, ऐल्बिनिज्म वाले लोगों की आवाज को प्राथमिकता देने और समानता, सुरक्षा व समावेश पर आधारित माहौल को बढ़ावा देने का आह्वान करता है। इसलीए इस बार की थीम भी रंग के आधार पर भेदभाव कैसे सम्मान, सुरक्षा और मानसिक सेहत पर असर डाल सकता है, उस पर आधारित है।
  • रंजकहीनता एक आनुवांशिक एवं जन्मजात रोग है। मेलानिन की कमी के कारण यह रोग होता है। इसका एक अन्य कारण टायरोसिनेस एंजाइम की कमी भी होता है। इसमें त्वचा, बाल और आंखों के बाल का रंग सफेद होता है।
  • लोगों में यह मिथ व्याप्त है कि यह रोग तब होता है, जब मछली और दूध एक साथ खा लिया जाता है।

*अंतरराष्ट्रीय ऐल्बिनिज्म जागरूकता दिवस-2026 का विषय/थीम*
Proudly in my skin — celebrating all skin tones

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें