विश्व रक्तदाता दिवस
(World Blood Donor Day)
आज का दिन : 14 जून 2026
- सम्पूर्ण विश्व में प्रतिवर्ष 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है।
- विश्व रक्तदाता दिवस को विश्व रक्तदान दिवस भी कहा जाता है।
- इस दिवस को मनाने का मूल उद्देश्य लोगों को रक्तदान करने के प्रति जागरूक करना है।
- पहली बार विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून 2004 को मनाया गया। यह विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से मनाया गया। इसके बाद 16-25 मई, 2005 तक जिनेवा में आयोजित विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के 58वें विश्व स्वास्थ्य सम्मेलन में 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के रूप में मनाने की आधिकारिक स्वीकृति दी गई।
- नोबल पुरस्कार विजेता ऑस्ट्रिया के कार्ल लैंडस्टेनर का जन्म 14 जून 1868 को हुआ था। उन्होंने एबीओ रक्त समूह तंत्र की खोज की थी। इसलिए उनकी जयंती को ही विश्व रक्तदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- रक्त की आवश्यकता घायलों, गर्भवती महिलाओं, कैंसर पीड़ितों को, थैलेसीमिया पीड़ितों आदि को रहती है। इसी कारण इस दिवस का महत्व बहुत अधिक है। लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने से प्रतिवर्ष लाखों का जीवन बचाने में सहायता मिलती है।
भारत में 1 अक्टूबर को मनाया जाता है राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस
- भारत में प्रतिवर्ष 1 अक्टूबर को 'राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस' मनाया जाता है। यह दिवस पहली बार इंडियन सोसायटी ऑफ ब्लड ट्रॉसफ्यूजन एण्ड इम्यूनोहैमेटोलॉजी की ओर से सन् 1975 में मनाया गया। इस संस्था की स्थापना 22 अक्टूबर 1971 में डॉ. जे.जी. जौली और मिसीज के. स्वरुप क्रिसेन के नेतृत्व में हुई थी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें