गुरुवार, 21 जुलाई 2022

करेंट अफेयर्स 2022 : हेनले पासपोर्ट इंडेक्स-2022 जारी, भारत 87वें स्थान पर

  • लंदन की इमिग्रेशन कंसल्टेंसी 'हेनली एंड पार्टनर्स' की ओर से हेनले पासपोर्ट इंडेक्स-2022 में भारत 87वां स्थान पर रहा। यह रैंकिंग इंटरनेशन एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के डेटा पर आधारित है।
  • इंडेक्स में जापान का पासपोर्ट पहले स्थान पर रहा। जापान के लोग अपने पासपोर्ट से 193 देशों में वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं। 
  • रैंकिंग में दूसरे स्थान पर सिंगापुर और दक्षिण कोरिया हैं, जिनके पासपोर्ट से 192 देशों में बिना वीजा यात्रा की जा सकती है। जर्मनी और स्पेन ने तीसरा स्थान मिला हैं, जिससे वे 190 देशों की यात्रा कर सकते है। 
  • इंडेक्स की रैंकिंग में भारत 87वां स्थान पर रहा। भारत के नागरिक अपने पासपोर्ट से 60 देशों में बिना वीजा या वीजा ऑन अराइवल के जरिए यात्रा कर सकते हैं।  
  • दुनिया में सबसे खराब पासपोर्ट की रैंकिंग में पाकिस्तान चौथे (109वें) नंबर पर रहा। सीरिया तीसरे (110वें), इराक दूसरे (111वें) और अफगानिस्तान पहले (112वें) स्थान पर रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें