12 जुलाई 2025 : पेपर बैग दिवस
पेपर बैग दिवस
(Paper Bag Day)
.jpg)
- प्रतिवर्ष 12 जुलाई को पेपर बैग दिवस मनाया जाता है।
- पेपर बैग दिवस को विश्व पेपर बैग दिवस के नाम से भी जाना जाता है। एक ऐसा दिवस जो पर्यावरण का रक्षक है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को यह बताना है कि दुनिया को प्लास्टिक के कचरे से भरने से अच्छा है कि हम पेपर बैग को अपनाएं।
- पेपर बैग मशीन के अमेरिकी आविष्कार विलियम गुडेल को 12 जुलाई, 1859 को इसका पेटेंट प्रदान किया गया था। इसीलिए पर्यावरण प्रेमियों द्वारा इस दिन को पेपर बैग दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- जहां प्लास्टिक को सड़ने यानी नष्ट होने में वर्षों लगते हैं, वहीं पेपर बैग को सिर्फ एक महीने में ही समाप्त या रिसाइकिल किया जा सकता है।
- हमारे देश में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन संशोधन नियम 2021 के अंतर्गत 75 माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक कैरी बैग के निर्माण, आयात, संग्रहण, वितरण, बिक्री और उपयोग पर 30 सितंबर 2021 से प्रतिबंध लगाया गया। बाद में 120 माइक्रोन से कम मोटाई वाले पलास्टिक कैरी बैग पर 31 दिसंबर, 2022 से प्रतिबंध लगाया गया है। भारत सरकार ने 1 जुलाई 2022 से एकल उपयोग वाली प्लास्टिक (एसयूपी) पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें