सोमवार, 14 सितंबर 2026

14 सितम्बर 2026 : हिंदी दिवस

हिंदी दिवस

  •  प्रतिवर्ष 14 सितंबर को देश में हिंदी दिवस मनाया जाता है।
  • 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को भारत संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। हिन्दी के प्रचार-प्रसार में जुटी वर्धा स्थित राष्ट्र भाषा प्रचार समिति ने 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाने का अनुरोध किया था। इसके बाद 14 सितंबर, 1953 से सम्पूर्ण देश में हिंदी दिवस मनाया जाने लगा।
  • सरकारी कार्यालयों में इस दिवस के आस-पास हिंदी पखवाड़ा मनाया जाता है।
  • वहीं देश में प्रतिवर्ष 14 से 20 सितंबर तक 'राष्ट्रीय हिन्दी सप्ताह' मनाया जाता है।
  • 14 सितंबर, 2026 को केंद्रीय गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की ओर से मुख्य हिंदी दिवस समारोह का आयोजन मुंबई में किया गया जाएगा। साथ ही यहीं पर 14 सितंबर को छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा। सम्मेलन की अध्यक्षता केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे। अमित शाह वर्तमान यानी 2026 में संसदीय राजभाषा समिति के अध्यक्ष भी हैं।
  • भारतीय संविधान के भाग 17 के अध्याय की धारा 343 (1) में हिन्दी को राजभाषा बनाए जाने के संदर्भ में लिखा है, "संघ की राजभाषा हिन्दी और लिपि देवनागरी होगी। संघ के राजकीय प्रयोजनों के लिए प्रयोग होने वाले अंकों का रूप अंतरराष्ट्रीय रूप होगा।"
  • हिन्दी दिवस के मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है। स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगता, कविता पाठ, नाटक, और प्रदर्शनियों का आयोजन होता है।

राजभाषा कीर्ति पुरस्कार और राजभाषा गौरव पुरस्कार -2025-2026

केंद्र सरकार के राजभाषा विभाग की ओर से प्रतिवर्ष राजभाषा कीर्ति पुरस्कार और राजभाषा गौरव पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। वर्ष 2025-26 के राजभाषा पुरस्कार इस प्रकार हैें-

हिन्दी संबंधी अन्य महत्वपूर्ण तथ्यात्मक जानकारी

  • वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार देश में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में हिंदी प्रथम स्थान पर है।
  • वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार हिंदी को मातृभाषा बताने वाले लोगों की संख्या 43.63 प्रतिशत रही यानी 52,83,47,193 लोगों की मातृभाषा हिंदी है। दूसरे स्थान पर बांग्ला (8.3 प्रतिशत) और तीसरे स्थान पर मराठी (7.09 प्रतिशत) है।
  • वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार संस्कृत को अपनी मातृभाषा बताने वाले 24,821 लोग रहे। बोलने वालों की संख्या के लिहाज से यह सबसे कम बोली जाने वाली भाषा है।
  • वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार गैर सूचीबद्ध भाषाओं में अंग्रेजी को करीब 2.6 लाख लोगों ने मातृभाषा बताया।
  • प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित हुआ था। इसीलिए 10 जनवरी को प्रतिवर्ष विश्व हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है। सन् 2006 से 'विश्व हिंदी दिवस' प्रतिवर्ष 10 जनवरी को मनाया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें