शनिवार, 12 सितंबर 2026

12 सितंबर 2026 : दक्षिण-दक्षिण सहयोग के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस

दक्षिण-दक्षिण सहयोग के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस

(International Day for South-South Cooperation)

आज का दिन : 12 सितंबर 2026
 
  • सयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रतिवर्ष 12 सितंबर को दक्षिण-दक्षिण सहयोग के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। इसे दक्षिण-दक्षिण सहयोग दिवस भी कहा जाता है।
  • दक्षिण-दक्षिण सहयोग एक अंतरराष्ट्रीय विकास कार्यक्रम है, जिसमें उन विकासशील देशों के बीच सहयोग की बात की जाती है जो आपसी उन्नति और विकास की दिशा में काम कर रहे हैं।
  • इसका मुख्य उद्देश्य दक्षिणी हेमिस्फियर (आफ्रिका, एशिया, और लैटिन अमेरिका) के देशों के बीच तकनीकी और वित्तीय सहायता के माध्यम से उनके विकास को बढ़ावा देना है।
  • 81वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा से पहले दक्षिण-दक्षिण सहयोग के लिए संयुक्त राष्ट्र दिवस पर दक्षिण-दक्षिण और त्रिकोणीय सहयोग में प्रगति के लिए संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 11 सितंबर, 2026 को मुख्य आयोजन किया गया।

*दक्षिण-दक्षिण सहयोग के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस-2026 का विषय/थीम*
“Solidarity Rising: Global Alliance for Inclusive and Innovative Development.”

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें