विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस-2024 की थीम और अन्य जानकारी
(World Suicide Prevention Day)
आज का दिन : 10 सितंबर 2024
- प्रतिवर्ष 10 सितंबर को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया जाता है।
- यह दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया में तेजी से बढ़ रहे आत्महत्या के कलंक को दूर करना है। साथ ही इस गंभीर मुद्दे पर ध्यान केंद्रित कर समाज, संगठनों और सरकारों को इसे रोकने के प्रति कदम उठाने के लिए प्रेरित करना है।
- इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर सुसाइड प्रिवेंशन (आईएएसपी) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया जाता है।
- पहली बार विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस वर्ष 2003 में मनाया गया।
- डब्ल्यूएचओ का अनुमान है कि प्रतिवर्ष 7 लाख लोग आत्महत्या के कारण अपनी जान गंवाते हैं। इनमें से 77 प्रतिशत आत्महत्याएं निम्न और मध्यम आय वाले देशों में होती हैं। सुसाइड करने वाले लोगों में ज्यादातर युवा शामिल हैं।
- इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर सुसाइड प्रिवेंशन की ओर से 33वीं विश्व कांग्रेस का आयोजन ऑस्ट्रिया के वियना शहर में 10 से 13 जून, 2025 तक किया जाएगा।
*विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस-2024-2026 का विषय/थीम*
Changing the Narrative on Suicide

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें