शनिवार, 5 सितंबर 2026

5 सितम्बर, 2026 : शिक्षक दिवस

शिक्षक दिवस
Teacher's Day

आज का दिन : 5 सितम्बर, 2026

 


  • देश में प्रतिवर्ष 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।
  • भारत में सन् 1962 से प्रतिवर्ष 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। शिक्षक दिवस देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती और उनकी स्मृति के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
  • गुरु के महत्व को उजागर करने वाला यह दिवस सम्पूर्ण देश में एक पर्व की तरह मनाया जाता है, जो शिक्षकों का मान-सम्मान बढ़ाता है।
  • ज्ञान देने वाला, जिन्दगी जीना सिखाने वाला, जीवन जीने का मार्ग दिखाने वाला ही गुरु, शिक्षक, आचार्य, अध्यापक या टीचर होता है। 

देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन

  • आदर्श शिक्षक के रूप में याद किए जाने वाले भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर, 1888 को तमिलनाडु के तिरुतनी ग्राम में हुआ था। उनके पिता सर्वपल्ली वीरास्वामी राजस्व विभाग में काम करते थे। इनकी माता का नाम सीतम्मा था।
  • 13 मई, 1962 को डॉ. राधाकृष्णन देश के दूसरे राष्ट्रपति बने।
  • संयुक्त राष्ट्र की ओर से ‘विश्व शिक्षक दिवस’  5 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिवस सन् 1994 से ही सम्पूर्ण विश्व में मनाया जा रहा है। यूनेस्को ने वर्ष 2026 के लिए इसकी थीम- Recasting teaching as a collaborative profession रखी है।
  • सनातन परंपरा में गुरु के प्रति आदर-सम्मान और अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को 'गुरु पूर्णिमा' का पर्व मनाया जाता है। कहा भी गया है-
  • गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वर
  • गुरु साक्षात् परमं ब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नम:
  • अर्थात- गुरु ही ब्रह्मा है, गुरु ही विष्णु है और गुरु ही भगवान शंकर है। गुरु ही साक्षात परब्रह्म है। ऐसे गुरु को मैं प्रणाम करता हूं।

राष्ट्रीय पुरस्कार

  • शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार देने की योजना 1958 में शुरू की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की प्रतिष्ठा को बढ़ाना और प्राथमिक, मध्यम और माध्यमिक विद्यालयों में काम कर रहे मेधावी शिक्षकों को सार्वजनिक मान्यता देना है। शिक्षकों को पुरस्कार के लिए तीन अलग-अलग स्तरों पर चुना जाता है। पहले जिला चयन समिति द्वारा उम्मीदवारों की जांच की जाती है. जिला समिति द्वारा चुने गए प्रत्याशियों के नाम एक राज्य चयन समिति को भेजे जाते हैं, जो स्वतंत्र राष्ट्रीय ज्यूरी को अपनी सिफारिशें भेजती है।  इसके लिए हर साल 5 सितंबर यानी शिक्षक दिवस के दिन भारत के राष्ट्रपति द्वारा शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाता है।

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 सूची (National Awards to Teachers 2026)

  • राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित वाले स्कूली शिक्षा के 48 शिक्षकों की राज्यवार सूची इस प्रकार हैं- 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें