बुधवार, 2 सितंबर 2026

2 सितम्बर 2026 : विश्व नारियल दिवस

विश्व नारियल दिवस

(World Coconut Day)

आज का दिन : 2 सितम्बर 2026

  • प्रतिवर्ष 2 सितंबर को विश्व नारियल दिवस मनाया जाता है।
  • इस दिवस को मनाने का उद्देश्य नारियल की खेती को बढ़ावा देकर किसानों की सहायता करना है। साथ ही लोगों में नारियल के प्रति जागरूकता फैलाना भी इस दिवस का लक्ष्य है।
  • अंतरराष्ट्रीय नारियल समुदाय (International Coconut Community - ICC) की स्थापना 2 सितंबर 1969 को संयुक्त राष्ट्र एशिया और प्रशांत आर्थिक एवं सामाजिक आयोग (UN-ESCAP) के तत्वावधान में हुई थी। इसी उपलक्ष्य में यह दिवस मनाया जाता है। शुरुआत में इसका नाम Asian and Pacific Coconut Community था। बाद में बदलकर अंतरराष्ट्रीय नारियल समुदाय कर दिया गया।
  • अंतरराष्ट्रीय नारियल समुदाय का मुख्यालय इंडोनेशिया के जकार्ता में है। भारत इसका एक संस्थापक सदस्य है। इसमें नारियल उत्पादक 20 देश शामिल हैं, जो दुनिया का लगभग 80-90त्न नारियल उत्पादन करते हैं।
  • देश में कृषि मंत्रालय के अधीन केरल के कोच्चि में राष्ट्रीय नारियल विकास बोर्ड की स्थापना की गई है।
  • हमारे देश में कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश सर्वाधिक नारियल उत्पादक राज्य हैं।
  • दुनिया की बात करें तो इंडोनेशिया, फिलीपींस और भारत नारियल के सबसे उत्पादक देश हैं।

नारियल का पेड़ यानी कल्पवृक्ष

  • नारियल के पेड़ को कल्पवृक्ष भी कहा जाता है। क्योंकि इस पेड़ के सभी हिस्से किसी न किसी काम आते हैं। इस एक पेड़ से हमें पानी व मलाई, तेल, रस्सियां बनाने के लिए छिलका, बर्तन व हस्तशिल्प के लिए नारियल का खोल, छप्पर व सजावट के लिए पत्ते व तना मिलता है।
  • नारियल का पानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। इसका पानी इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है। इसका तेल त्वचा व बालों को मजबूती देने के लिए अच्छा माना जाता है।

*विश्व नारियल दिवस-2026 की थीम/विषय*
Coconuts in Times of Uncertainty: Securing food, Energy and Livelihoods

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें