राष्ट्रीय वन शहीद दिवस
(National Forest Martyrs Day)
आज का दिन : 11 सितंबर 2024
- देश में प्रतिवर्ष 11 सितंबर को राष्ट्रीय वन शहीद दिवस मनाया जाता है। भारत सरकार के वन मंत्रालय ने सन् 2013 में इस दिवस को मनाना शुरू किया था।
- राष्ट्रीय वन शहीद दिवस उस ऐतिहासिक दिन की स्मृति में मनाया जाता है, जब पेड़ों की रक्षा के लिए लोगों ने अपने जीवन का बलिदान किया था। यह घटना राजस्थान की जोधपुर रियासत में सन् 1730 में घटी थी। भाद्रपद शुक्ल दशमी को बिश्नोई सम्प्रदाय के 363 महिला-पुरुषों ने खेजड़ी के पेड़ से लिपटकर अपने प्राण त्याग दिए, लेकिन पेड़ नहीं कटने दिए। उस बलिदानी आंदोलन का नेतृत्व पर्यावरण को स्नेह करने वाली अमृता देवी बिश्नोई ने किया था। अमृता देवी बिश्नोई ने कहा था- सिर साटे रूख रहे तो भी सस्तो जाण अर्थात् सिर के बदले वृक्ष बचते हैं, तो भी यह सौदा सस्ता ही है।
- राजस्थान में प्रतिवर्ष इन्हीं पर्यावरण प्रेमियों के बलिदान को याद करते हुए भाद्रपद शुक्ल दशमी को खेजड़ली दिवस मनाया जाता है।
- वृक्षों यानी पर्यावरण की इसी रक्षक की स्मृति में भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पर 'अमृता देवी बिश्नोई वन्यजीव सुरक्षा पुरस्कार' प्रदान किया जाता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें