रविवार, 13 अक्तूबर 2024

13 अक्टूबर 2024 : अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस

अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस
(International Day for Disaster Risk Reduction)

आज का दिन : 13 अक्टूबर 2024


international-day-for-disaster-risk-reduction-in-hindi
अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस-2024 थीम
Empowering the next generation for a resilient future

  • प्रतिवर्ष 13 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस मनाया जाता है।
  • संयुक्त राष्ट्र की ओर से पहला अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस वर्ष 1989 में मनाया गया था। 
  • अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस को मनाने का उद्देश्य आपदाओं से होने वाले खतरे को कम से कम करने के साथ ही सरकारों और लोगों को इसके प्रति जागरूक करना है। 
  • संयुक्त राष्ट्र की ओर से वर्ष 2015 में जापान के सेंदाई शहर में आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर तीसरे विश्व सम्मेलन का आयोजन किया गया था। सदस्य राज्यों को आपदा के जोखिम से राहत दिलाने वाला सेंदाई फ्रेमवर्क 2015-2030 पहला बड़ा समझौता था। सेंदाई फ्रेमवर्क 2030 से जुड़े अन्य एजेंडा समझौतों के साथ काम करता है, जिनमें जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौता, विकास के लिए वित्त पोषण पर अदीस अबाबा एक्शन एजेंडा, नया शहरी एजेंडा और अंतत: सतत विकास लक्ष्य यानी एसडीजी शामिल हैं।
  • देश में प्राकृतिक तथा मानव जनित आपदाओं द्वारा होने वाले विनाश तथा हानि की रोकथाम के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के द्वारा 'राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण' का गठन 27 सितंबर 2006 को किया गया। प्रधानंमत्री इसके अध्यक्ष होते हैं। आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 8 के तहत राष्ट्रीय कार्यकारी समिति का गठन किया गया है। इसके अलावा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल का गठन किया गया है। देश में राज्य और जिला स्तर पर भी आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का गठन किया गया है।
  • 1 जून, 2016 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन योजना जारी की थी। यह देश में जारी इस तरह की पहली राष्ट्रीय योजना थी। योजना को आपदा जोखिम घटाने के लिए सेंदाई फ्रेमवर्क के लक्ष्यों और प्राथमिकताओं से जोड़ा गया है। 

*अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस-2024 का विषय/थीम*

Empowering the next generation for a resilient future


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें