वायु सेना दिवस 2024 की थीम और अन्य सम्पूर्ण जानकारी
(Air Force Day)
आज का दिन : 8 अक्टूबर 2024
- प्रतिवर्ष 8 अक्टूबर को वायु सेना दिवस मनाया जाता है।
- 8 अक्टूबर, 1932 को भारतीय वायु सेना की स्थापना की गई थी। 8 अक्टूबर, 1932 को विधायिका ने भारतीय वायु सेना विधेयक पारित किया था।
- द्वितीय विश्व युद्ध में अद्भुत पराक्रम के प्रदर्शन पर सम्मानस्वरूप मार्च, 1945 में वायु सेना को 'रॉयल' उपसर्ग दिया गया। इसके बाद भारतीय वायु सेना का नाम 'रॉयल इंडियन एयर फोर्स' हो गया।
- सन् 1950 में हमारे गणतंत्र की स्थापना के बाद 'रॉयल इंडियन एयर फोर्स' से 'रॉयल' शब्द हटा दिया गया और पुन: इसका नाम 'भारतीय वायु सेना' हो गया।
- वर्तमान में यानी वर्ष 2024 में एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह (एपी सिंह) वायु सेनाध्यक्ष हैं।
चेन्नई में होगा मुख्य समारोह
- 8 अक्टूबर, 2024 को वायुसेना के 92वें स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एयरफोर्स स्टेशन तांबरम में होगा। परंपरागत रूप से वायुसेना दिवस की परेड और फ्लाई पास्ट राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर होती आई थी। लेकिन वर्ष 2022 से इसे देश के अन्य हिस्सों में आयोजित करना शुरू किया गया। वर्ष 2022 में चंडीगढ़ की सुखना झील पर और वर्ष 2023 में प्रयागराज में संगम पर वायु सेना दिवस समारोह का आयोजन किया गया था।
- 6 अक्टूबर, 2024 को चेन्नई के मरीना बीच पर भारतीय वायुसेना की ओर से एयर शो का आयोजन किया गया।
भारतीय वायु सेना का नया ध्वज
- 8 अक्टूबर, 2023 को तत्कालीन वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेकराम चौधरी प्रयागराज में वायु सेना दिवस समारोह में नए वायुसेना ध्वज का अनावरण किया था। इस नए ध्वज में शीर्ष पर राष्ट्रीय प्रतीक अशोक सिंह और उसके नीचे देवनागरी लिपि में सत्यमेव जयते लिखा है। अशोक सिंह के नीचे पंख फैलाए हिमालयी ईगल है। इस ईगल को हल्के नीले रंग का वलय घेरे हुए है। इस पर भारतीय वायु सेना लिखा है। हिमालयी ईगल के नीचे सुनहरे अक्षरों में वायुसेना का आदर्श वाक्य 'नभ: स्पृशं दीप्तम्' अंकित है।
- वर्ष 1951 में वायुसेना का ध्वज बनाया गया था। अब इसे मध्य वायु कमान के संग्रहालय में सुरक्षित रखा जाएगा।
1 अप्रेल, 1933 को हुआ था पहले हवाई दस्ते का गठन
- भारतीय वायु सेना के पहले हवाई दस्ते का गठन 1 अप्रेल, 1933 को हुआ।
- वर्तमान में भारतीय वायु सेना की पांच कमान हैं-
- 1. पश्चिमी वायु कमान, दिल्ली
- 2. केंद्रीय वायु कमान, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)
- 3. पूर्वी वायु कमान, शिलांग (मेघालय)
- 4. दक्षिण-पश्चिमी वायु कमान, जोधपुर (राजस्थान)
- 5. दक्षिणी वायु कमान, तिरुवनंतपुरम (केरल)
- इसके अलावा प्रशिक्षण कमान और अनुरक्षण कमान भी कार्यरत हैं।
- भारतीय वायु सेना में सर्वोच्च पद एयर चीफ मार्शल है। अब तक परंपरा रही है कि एक समय में एक ही एयर चीफ मार्शल सेवा में होता है।
- भारतीय वायु सेना का आदर्श वाक्य 'नभ:स्पृशं दीप्तम्' है। यह श्रीमद्भगवद् गीता के 11वें अध्याय के 24वें श्लोक से लिया गया है। इसका अर्थ है- वैभव के साथ आकाश को छूना।
- सन् 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान वायु सेना ने 'सफेद सागर' नाम से रक्षा अभियान चलाकर शत्रु सेना की धज्जियां उड़ाई थीं।
- भारतीय वायु सेना के इतिहास में अब तक 'मार्शल' के पद से सम्मानित अर्जन सिंह एकमात्र पांच-सितारा रैंक के अधिकारी हैं। यह पद थल सेना के 'फील्ड मार्शल' के समकक्ष है।
भारतीय वायु सेना की कमीशंड रैंक
- एयर चीफ मार्शल
- एयर मार्शल
- एयर वाइस मार्शल
- एयर कमोडोर
- ग्रुप कैप्टन
- विंग कमांडर
- स्क्वॉड्रन लीडर
- फ्लाइट लेफ्टिनेंट
- फ्लाइंग ऑफिसर
भारतीय वायु सेना से जुड़े प्रमुख सैन्य अभ्यास
- आयरन फिस्ट : भारतीय वायु सेना का राजस्थान में आयोजित युद्धाभ्यास।
- प्रलय : उत्तर-पूर्व में भारतीय वायु सेना व थल सेना का संयुक्त सैन्य अभ्यास।
- रेडफ्लैग : भारत और अमेरिका की वायु सेना का अमेरिका के नवादा में आयोजित संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास।
जय हिंद जय हिंद की सेना
*वायु सेना दिवस-2024 का विषय/थीम*
भारतीय वायु सेना - सक्षम, सशक्त, आत्मनिर्भर
PrepareDaily Current Affairs for Competitive Exams.
जवाब देंहटाएं