शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस
(World Science Day for Peace and Development)
आज का दिन : 10 नवंबर 2025
- प्रतिवर्ष 10 नवंबर को यूनेस्को की ओर से 'शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस' मनाया जाता है। बोलचाल में इसे विश्व विज्ञान दिवस भी कहा जाता है।
- पहली बार 10 नवंबर, 2002 को 'शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस' मनाया गया।
- संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) और इंटरनेशनल काउंसिल फॉर साइंस की ओर से 1999 में बुडापेस्ट में आयोजित विश्व विज्ञान सम्मेलन में इस दिवस को मनाने का विचार सामने आया और यूनेस्को ने 2001 में इसे मनाने का निर्णय लिया।
- विश्व विज्ञान दिवस को मनाने का उद्देश्य हमारे समाज और जीवन में विज्ञान के महत्व को प्रदर्शित करना है।
- संयुक्त राष्ट्र की ओर से वर्ष 2024-2033 के दशक को International Decade of Sciences for Sustainable Development (सतत विकास के लिए विज्ञान का अंतरराष्ट्रीय दशक) के रूप में मनाया जा रहा है। विश्व विज्ञान दिवस-2024 भी इसी दशक के तहत मनाया जा रहा है। यह युवाओं को प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों से विज्ञान के बारे में और अधिक जानने का अवसर प्रदान करेगा।
- संयुक्त राष्ट्र की ओर से वर्ष 2022 को International Year of Basic Sciences for Sustainable Development के रूप में मनाया गया था। इसे मनाने का संकल्प संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2 दिसंबर, 2021 को पारित किया था।
- यूनेस्को की ओर से विज्ञान का महत्व बताने वाली त्रैमासिक पत्रिका 'अ वर्ल्ड ऑफ साइंसट का प्रकाशन भी किया जाता है।
- हमारे देश में रमन प्रभाव और प्रो. सी.वी. रमन की उपलब्धियों की स्मृति
को चिरस्थायी बनाए रखने के लिए सन् 1986 से प्रतिवर्ष 28 फरवरी को
'राष्ट्रीय विज्ञान दिवस' मनाया जा रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें