एसएससी, रेलवे, यूपीएससी सहित सभी कॉम्पीटिशन एग्जाम्स के लिए उपयोगी गणित सवाल और जवाब
1. आयत ABCD की भुजा DA का ढाल 1/3 है। AB भुजा का ढाल क्या होगा?
(अ) 3
(ब) 1/3
(स) -1/3
(द) -3
2. यदि तीन क्रमागत धनात्मक प्राकृतिक संख्याओं के योग का वर्ग उन संख्याओं के वर्गों केयोग से 292 अधिक है, तो तीनों में से सबसे बड़ी संख्या कौनसी है?
(अ) 5
(ब) 6
(स) 7
(द) 8
3. एक दुकानदार एक वस्तु के अंकित मूल्य पर 25 प्रतिशत की छूट देता है तथा उसे 15 प्रतिशत की हानि होती है। यदि वस्तु को अंकित मूल्य पर बेचा जाए, तो कितने प्रतिशत का लाभ होगा?
(अ) 11.76
(ब) 12.12
(स) 13.33
(द) 14.25
4. लड़कों के एक समूह का औसत भार 36 किग्रा है। एक लड़का जिसका भार 42 किग्रा है वह समूह से चला जाता है तथा एक अन्य लड़का जिसका भार 30 किग्रा है, समूह में शामिल हो जाता है। यदि समूह का औसत भार अब 35.7 किग्रा है, तो समूह में कितने लड़के हैं?
(अ) 30
(ब) 32
(स) 40
(द) 56
5. एक कैलकुलेटर को एक निश्चित कीमत पर बेचने पर एक व्यक्ति को 15 प्रतिशत का लाभ होता है। यदि वहउस कैलकुलेटर को तीन गुना कीमत पर बेचे, तो लाभ प्रतिशत क्या होगा?
(अ) 125
(ब) 175
(स) 225
(द) 245
6. दो उम्मीदवारों के बीच हुए एक चुनाव में, विजयी उम्मीदवार को कुल मतों का 70 प्रतिशत प्राप्त हुआ तथा वह 15400 मतों से जीता। हारने वाले उम्मीदवार को कितने मत मिले?
(अ) 38500
(ब) 11550
(स) 26950
(द) 13550
7. एक नाव 1 घंटे में 4 किमी धारा के प्रतिकूल तथा 4 किमी धारा के अनुकूल जाती है। यही नाव 55 मिनट में 5 किमी धारा के अनुकूल तथा 3 किमी धारा के प्रतिकूल जाती है। स्थिर जल में नाव की गति (किमी/घंटा में) क्या है?
(अ) 6.5
(ब) 7.75
(स) 9
(द) 10.5
8. एक व्यक्ति ने 10 वर्षों में 9500 रु के मूलधन पर मूलधन का 130 प्रतिशत साधारण ब्याज प्राप्त किया है। ब्याज की वार्षिक दर (प्रतिशत में) क्या है?
(अ) 12
(ब) 13
(स) 15
(द) 19
9. किसी कार्य को A, B तथा C मिलकर पूरा करते हैं। A तथा B मिलकर कार्य का 60 प्रतिशत हिस्सा पूरा करते हैं और B तथा C मिलकर कार्य का 70 प्रतिशत हिस्सा पूरा करते हैं। तीनों में से सबसे अधिक कार्यकुशल कौन है?
(अ) A
(ब) B
(स) C
(द) A या B
10. 3 सेमी, 4 सेमी तथा 5 सेमी के तीन गोलों को पिघलाकर एक ठोस गोले का आकार दिया जाता है। पृष्ठीय क्षेत्रफल में कितने प्रतिशत की गिरावट होगी?
(अ) 12
(ब) 14
(स) 16
(द) 28
11. एक सोफा सेट जिसका अंकित मूल्य 4800 रु है, उसे दो क्रमिक छूट पर 3672 रु में बेचा जाता है। यदि पहली छूट 10 प्रतिशत है, तो दूसरी छूट (प्रतिशत में) क्या है?
(अ) 13
(ब) 14
(स) 15
(द) 17
12. 175 अनानास बेचने पर, 50 अनानास के विक्रय मूल्य के बराबर का फायदा होता है। लाभ का प्रतिशत कितना है?
(अ) 28
(ब) 30
(स) 32
(द) 40
13. A, B तथा C क्रमश: 3 : 4 : 5 के अनुपात में राशि को निवेश करते हैं। यदि योजनाओं में क्रमश: 20 प्रतिशत वार्षिक, 15 प्रतिशत वार्षिक तथा 10 प्रतिशत वार्षिक की दर से चक्रवृद्धि ब्याज दिया जाता है, तो एक वर्ष पश्चात उनकी राशियों का अनुपात क्या होगा?
(अ) 3 : 15 : 25
(ब) 6 : 6 : 5
(स) 36 : 46 : 55
(द) 12 : 23 : 11
14. एक समुदाय के 120 सदस्यों की औसत आयु 60.7 वर्ष है। 30 नए सदस्यों के आने से औसत आयु 56.3 वर्ष हो जाती है। नए शामिल हुए सदस्यों की औसत आयु (वर्षों में) कितनी है?
(अ) 36.5
(ब) 37.2
(स) 38.3
(द) 38.7
15. 5000 को किस छोटी से छोटी संख्या से विभाजित किया जाये जिससे वह एक पूर्ण वर्ग बन जाए?
(अ) 2
(ब) 5
(स) 10
(द) 25
उत्तर - गणित क्विज - 31
1. (द), 2. (द), 3. (स), 4. (स), 5. (द), 6. (ब), 7. (स), 8. (ब), 9. (स), 10. (द), 11. (स), 12. (द), 13. (स), 14. (द), 15. (अ)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें