विश्व चिंतन दिवस
(World Thinking Day)
आज का दिन : 22 फरवरी 2025
- प्रतिवर्ष 22 फरवरी को विश्व चिंतन दिवस मनाया जाता है।
- यह दिवस वर्ल्ड गर्ल गाइड्स एंड गर्ल स्काउट्स एसोसिएशन की ओर से मनाया जाता है।
- सन् 1926 में संयुक्त राज्य अमेरिका में हुए वर्ल्ड गर्ल गाइड्स एंड गर्ल स्काउट्स एसोसिएशन के चौथे विश्व सम्मेलन मे प्रतिनिधियों की सहमति से 22 फरवरी को विश्व चिंतन दिवस मनाने की घोषणा की थी। तब से प्रतिवर्ष यह दिवस मनाया जा रहा है।
- विश्व चिंतन दिवस अंतरराष्ट्रीय मित्रता का दिन है। यह गर्ल गाइडिंग और गर्ल स्काउटिंग आंदोलन का जश्न मनाने का अवसर है। साथ ही यह युवा महिलाओं और लड़कियों को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर बोलने का दिवस है।
- एसोसिएशन के सन् 1999 में डबलिन (आयरलैंड) में आयोजित 30वें विश्व सम्मेलन में थिंकिंग डे से नाम बदलकर वर्ल्ड थिंकिंग डे करने का फैसला किया गया।
- 22 फरवरी को बॉय स्काउट मूवमेंट के संस्थापक लॉर्ड बैडेन-पॉवेल और वर्ल्ड चीफ गाइड ओलेव बैडेन-पॉवेल दोनों का जन्मदिन होने के कारण इस दिवस को मनाने के लिए यह दिन चुना गया।
- वर्ल्ड गर्ल गाइड्स एंड गर्ल स्काउट्स एसोसिएशन की स्थापना सन् 1928 में हंगरी के पारद में की गई। इसका मुख्यालय लंदन में है।
- भारत का स्काउट एंड गाइड इस वर्ल्ड गर्ल गाइड्स एंड गर्ल स्काउट्स एसोसिएशन का सदस्य है।
*विश्व चिंतन दिवस-2025 का विषय/थीम*
Our Story
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें