16 मार्च, 2023 को हरियाणा के करनाल स्थित राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान में देश की पहली क्लोन बछिया का जन्म हुआ। गायों की प्रसिद्ध गिर नस्ल की इस बछिया का नाम 'गंगा' रखा गया है। जन्म के समय इसका वजन 32 किलोग्राम था और यह स्वस्थ है। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान और उत्तराखंड लाइव स्टॉक डेवलपमेंट बोर्ड देहरादून के संयुक्त प्रयासों से यह सफलता मिली है। गाय की क्लोनिंग के लिए गिर, साहीवाल और रेड-सिंधी नस्लों पर वर्ष 2021 में कार्य शुरु हुआ था। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान भैंस क्लोनिंग पर पिछले 15 वर्षों से सफलतापूर्वक कार्य कर रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें