हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा चाय को यूरोपियन यूनियन ने भौगोलिक संकेतक यानी जीआई टैग प्रदान किया है। इसकी सूचना यूरोपियन यूनियन एग्रीकल्चर ने ट्वीट करके दी। 29 मार्च, 2023 को किए गए ट्वीट में कहा गया- 'आज हमने भारत से एक नया भौगोलिक संकेत पंजीकृत किया! कांगड़ा चाय पश्चिमी हिमालय में धौलाधार पर्वत श्रृंखला की ढलानों पर समुद्र तल से 900-1400 मीटर ऊपर उगाई जाती है। यह अखरोट जैसी, वुडी सुगंध वाली और इसका मीठा स्वाद है।' कांगड़ा में उत्पादित होने वाली चाय हरी और काली दोनों तरह की होती है। काली चाय जहां मीठी होती है, वहीं हरी चाय सुगंधित होती है।
गुरुवार, 30 मार्च 2023
करेंट अफेयर्स 2023 : कांगड़ा चाय को मिला यूरोपियन यूनियन का जीआई टैग
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें