अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस
(International Day of Mathematics)
आज का दिन : 14 मार्च 2025
- यूनेस्को की ओर से प्रतिवर्ष 14 मार्च को अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है।
- यूनेस्को के 12 से 27 नवंबर, 2019 तक आयोजित जनरल कॉन्फ्रेंस के 40वें सत्र में इस दिवस को मनाने संबंधी प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद पहला अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस 14 मार्च 2020 को मनाया गया।
- अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस को पाई दिवस के रूप में भी जाना जाता है।
- वर्तमान दौर में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, प्रौद्योगिकी, जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा आदि में गणितीय ज्ञान के महत्व को देखते हुए इसके प्रति वैश्विक जागरुकता पैदा करना आवश्यक है।
- यूनेस्को की ओर से 14 मार्च 2023 को इंडस्ट्रियल मैथेमेटिक्स पर वेबिनार का आयोजन किया गया था।
- हमारे देश में महान गणितज्ञ श्रीनिवास अयंगर रामानुजन की जयंती 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है।
*अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस-2024 का विषय/थीम*
Mathematics, Art, and Creativity
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें