शुक्रवार, 15 मार्च 2024

मार्च का तीसरा शुक्रवार : विश्व निद्रा दिवस

विश्व निद्रा दिवस

(World Sleep Day)

आज का दिन : मार्च का तीसरा शुक्रवार

विश्व निद्रा दिवस 2024 की थीम

  • प्रतिवर्ष मार्च माह के तीसरे शुक्रवार को विश्व निद्रा दिवस मनाया जाता है।
  • वर्ष 2024 में मार्च का तीसरा शुक्रवार 15 मार्च को है। इसलिए इस दिन वर्ल्ड स्लीप डे मनाया जा रहा है।
  • विश्व निद्रा दिवस का आयोजन वर्ल्ड स्लीप सोसायटी की ओर से किया जाता है। पहली बार यह दिवस वर्ष 2008 में मनाया गया था।
  • विश्व नींद दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को इसके प्रति जागरूक करना है ताकि लोग अच्छी नींद लें और स्वस्थ रहें।
  • पर्याप्त नींद लेने के घंटे हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग हो सकते हैं। लेकिन वह नींद पर्याप्त कहलाएगी जिससे व्यक्ति को आराम मिले और उठने के बाद वह तरोताजा अनुभव करे।
  • वर्ष 2024 में दुनिया भर के प्रतिनिधियों ने विश्व निद्रा दिवस का नारा 'वैश्विक स्वास्थ्य के लिए नींद की समानता' प्रस्तुत किया है।
  • पहली वर्ल्ड स्लीप कांग्रेस का आयोजन 1991 में फ्रांस के कांस में हुआ था। वर्ल्ड स्लीप सोसायटी की ओर से वर्ल्ड स्लीप कांग्रेस का आयोजन 20 से 25 अक्टूबर, 2023 तक ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में किया गया।
  • वर्ल्ड स्लीप सोसायटी से 88 से ज्यादा देशों की संस्थाएं जुड़ी हैं। भारत की भी कुछ संस्थाएं वर्ल्ड स्लीप सोसायटी की सदस्य हैं। इनमें इंडियन स्लीप डिसऑर्डर एसोसिएशन, इंडियन सोसायटी फॉर स्लीप रिसर्च और इंडियन एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स फॉर स्लीप एपनिया।


*विश्व निद्रा दिवस-2024 का विषय/थीम*

Sleep Equity for Global Health

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें