मंगलवार, 3 मार्च 2026

3 मार्च 2026 : विश्व वन्यजीव दिवस

आज का दिन : 3 मार्च 2026

विश्व वन्यजीव दिवस

(World Wildlife Day)

  • प्रतिवर्ष 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस मनाया जाता है।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 20 दिसंबर, 2013 को अपने 68वें अधिवेशन में विश्व वन्यजीव दिवस मनाने के लिए 3 मार्च का दिन चुना था।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 3 मार्च का दिन इसलिए चुना क्योंकि इसी दिन सन् 2013 में वन्यजीवों एवं वनस्पतियों की संकटापन्न प्रजातियों में अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर आयोजित सम्मेलन में थाईलैंड ने यह प्रस्ताव रखा था। बैंकॉक में आयोजित कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज (कोप) की 16वीं बैठक में थाईलैंड ने 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस मनाने संबंधी एक प्रस्ताव रखा था।
  • विश्व वन्यजीव दिवस मनाने का उद्देश्य वन्यजीवों के प्रति लोगों में जागरुकता उत्पन्न करने के साथ उनके संरक्षण को बढ़ावा देना है।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वन्यजीवों एवं वनस्पतियों की संकटापन्न प्रजातियों में अंतरराष्ट्रीय व्यापार (Convention on International Trade in Endangered Species of Wild Fauna and Flora-CITES) सचिवालय से विश्व वन्य जीव दिवस को क्रियान्वित करने का आग्रह किया था।
  • विकसित और विकासशील देशों में अरबों लोग प्रतिदिन भोजन, ऊर्जा, सामग्री, दवा, मनोरंजन, प्रेरणा और मानव कल्याण के लिए वन्य प्रजातियों के उपयोग से लाभान्वित होते हैं। लेकिन हमारे लिए बेहद उपयोगी यह जैव विविधता आज संकट में है। वर्तमान में पौधों और जानवरों की एक लाख प्रजातियां विलुप्त होने का सामना कर रही हैं।
  • विश्व वन्यजीव दिवस जंगली जीवों और वनस्पतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक अवसर है।
  • संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार दुनिया भर में 50,000 जंगली प्रजातियां अरबों लोगों की जरूरतों को पूरा करती हैं।
  • दुनिया का हर 5 में से 1 व्यक्ति आय और भोजन के लिए जंगली प्रजातियों पर निर्भर है, जबकि 2.4 बिलियन लोगों को जंगलों से खाना पकाने के लिए ईंधन के रूप में लकड़ी प्राप्त होती है।
  • भारत में प्रतिवर्ष अक्टूबर के प्रथम सप्ताह को वन्य जीव सप्ताह के रूप में मनाया जाता है।
  • देश में सन् 1982 में भारतीय वन्यजीव संस्थान की स्थापना 1982 में की गई। यह संस्थान केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के अधीन एक स्वशासी संस्थान है।  इस संस्थान को वन्यजीव संरक्षण क्षेत्र के प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान के रूप में मान्यता दी गई है।


*विश्व वन्यजीव दिवस-2026 का विषय/थीम*

“Medicinal and Aromatic Plants: Conserving Health, Heritage and Livelihoods”

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें