3 मार्च 2026 : विश्व श्रवण दिवस
आज का दिन : 3 मार्च 2026विश्व श्रवण दिवस
(World Hearing Day)
- प्रतिवर्ष 3 मार्च को विश्व श्रवण दिवस मनाया जाता है।
- अंतरराष्ट्रीय कान देखभाल दिवस द्वारा पहली सन् 2007 में विश्व श्रवण दिवस मनाया गया। 2016 से पूर्व यह दिवस अंतराष्ट्रीय कर्ण देखभाल दिवस के नाम से जाना जाता था।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से बहरेपन के प्रति जागरुकता लाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार मोटापे से ग्रसित लोगों में बहरेपन का खतरा अधिक होता है।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दुनिया की 5 प्रतिशत आबादी खासकर 65 वर्ष से ऊपर की आयु वाले लोग इस बीमारी से अधिक पीडि़त हैं। इनमें भी अधिकतर मरीज दक्षिण एशिया, एशिया प्रशांत और अफ्रीकी देशों में हैं।
- वर्तमान में ध्वनि प्रदूषण, मोबाइल में ईयरफोन लगाकर संगीत सुनने से भी इस बीमारी को बढ़ावा मिला है। शिशुओं में भी यह बीमारी बढ़ रही है। शिशुओं में यूनिवर्सल न्यू बोर्न हियरिंग स्क्रीनिंग से श्रवण शक्ति की पहचान आसानी से हो सकती है।
- श्रवण दोष से पीडि़तों के लिए केंद्र सरकार ने देश में वर्ष 2006 में 'राष्ट्रीय बधिरता रोकथाम और नियंत्रण कार्यक्रम' आरंभ किया था।
*विश्व श्रवण दिवस-2026 का विषय/थीम*
From communities to classrooms: hearing care for all children.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें