कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस
(World Day for Safety and Health at Work)
आज का दिन : 28 अप्रेल 2026
- अंतरराष्ट्रीय मजदूर संगठन (आईएलओ) की ओर से प्रतिवर्ष 28 अप्रेल को 'कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस' मनाया जाता है।
- आईएलओ ने पहली बार यह दिवस सन् 2003 में मनाया था। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य कर्मचारियों को कार्यस्थल पर स्वास्थ्य के साथ ही सुरक्षा व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जागरूक करना है। यह एक प्रकार से जागरूकता दिवस है। संयुक्त राष्ट्र के सतत सुरक्षा विकास 2030 के एजेंडे में व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य भी शामिल है।
- वर्तमान में विभिन्न व्यवसायों में एआई और डिजिटल उपकरणों का उपयोग बढ़ा है। खतरनाक माने जाने वाले व्यवसायों में रोबोट का उपयोग श्रमिकों की सुरक्षा में उपयोगी साबित हो रहा है। जैसे आज रोबोट भारी सामान उठा रहे हैं, विषाक्त पदार्थों वाले व्यवसायों और अत्यधिक तापमान वाली जगहों पर काम में सहयोग कर रहे हैं।
- ट्रेड यूनियन आंदोलन द्वारा प्रतिवर्ष 28 अप्रेल को मृत एवं घायल श्रमिकों के स्मृति दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। यह दिवस 1996 से मनाया जा रहा है। इसी संदर्भ में संयुक्त राष्ट्र का 'कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस' महत्वपूर्ण है।
- हमारे देश में भी श्रमिकों व अन्य कर्मचारियों की सुरक्षा के प्रति चेतना जगाने के लिए प्रतिवर्ष 4 मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस (औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा) मनाया जाता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें