बुधवार, 17 मई 2023

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के नए निदेशक बने आईपीएस प्रवीण सूद

  • कर्नाटक कैडर के 1986 बैच के आईपीएस प्रवीण सूद को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) का नया निदेशक नियुक्ति किया गया है। प्रवीण 2020 से कर्नाटक के डीजीपी हैं। सूद मई 2024 में सेवानिवृत होने वाले थे लेकिन अब उनका कार्यकाल दो साल बढ़कर मई 2025 तक हो जाएगा। प्रवीण 25 मई को सेवानिवृत्त सुबोध कुमार जायसवाल का स्थान लेंगे।
  • प्रवीण मूलत: हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। सूद ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ल से इंजीनियरिंग में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सन् 2004 में मैसूर शहर के पुलिस आयुक्त के रूप में उनकी नियुक्ति हुई थी। सन् 2007 तक मैसूर में सेवा प्रदान करने के बाद उन्होंने बेंगलुरू शहर के पुलिस आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने संकट में नागरिकों के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली 'नम्मा 100' को शुरू किया। बेंगलुरू पुलिस आयुक्त रहते हुए विशेष रूप से संकट में महिलाओं और बच्चों के लिए Pink Hoyasala की शुरुआत की, जिसे पूर्ण रूप से महिला पुलिसकर्मियों द्वारा मैनेज किया जाता है। बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त रहने से पूर्व वे बेल्लारी और रायचूर में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सूद ने कर्नाटक गृह विभाग के प्रमुख सचिव के रूप में भी काम किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें