- पहली बार भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की कमान महिला अधिकारी को सौंपी गई है।
- पंजाब कैडर की 1988 बैच की अधिकारी रवनीत कौर को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की पहली महिला अध्यक्ष नियुक्ति किया गया है।
- रवनीत कौर सीसीआई की पांचवीं चेयरपर्सन होंगी।
- रवनीत कौर वर्तमान में पंजाब सरकार के राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष मुख्य सचिव व वित्तीय सलाहकार के पद पर कार्यरत हैं।
- कौर ब्रिटेन की बर्मिंघम यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र और सार्वजनिक आर्थिक प्रबंधन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं।
- कौर ने 29 साल के अपने लंबे कार्यकाल के दौरान वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत आने वाले औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर काम किया। इसके पहले वह भारतीय पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) में चेयरपर्सन और प्रबंध निदेशक (एमडी) रह चुकी हैं।
बुधवार, 17 मई 2023
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की पहली महिला अध्यक्ष बनीं रवनीत कौर
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें