शनिवार, 2 मई 2026

2 मई 2026 : विश्व टूना दिवस

विश्व टूना दिवस

(World Tuna Day)

आज का दिन : 2 मई 2026
world-tuna-day-2023-in-hindi
  • प्रतिवर्ष 2 मई को विश्व टूना दिवस मनाया जाता है।
  • 7 दिसंबर 2016 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस दिवस को मनाने का संकल्प अपनाया। इस प्रकार पहली बार यह दिवस 2 मई, 2017 को मनाया गया।
  • संयुक्त राष्ट्र की ओर से यह दिवस टूना मछली को संरक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
  • टूना मछली में ओमेगा-3 बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें मिनरल्स, प्रोटीन और विटामिन बी12 भी होते हैं। यह दुनिया के अनेक देशों का मुख्य भोजन है। टूना मछली के यही गुण अब उसके अस्तित्व पर ही संकट का कारण बनते जा रहे हैं। इसलिए अब इसे संरक्षण की सख्त आवश्कता है।
  • टूना और इसकी जैसी अन्य मछली प्रजातियों में से 40 प्रतिशत हिन्द महासागर, अटलांटिक महासागर और भूमध्य सागर में पाई जाती हैं।
  • संयुक्त राष्ट्र की ओर से वर्ष 2022 को International Year of Artisanal Fisheries and Aquaculture (अंतरराष्ट्रीय कलात्मक मत्स्य पालन और जलीय कृषि वर्ष) के रूप में मनाया गया था। 
  • खाद्य और कृषि संगठन की ओर से 2027 तक टूना मछली को संधारणीय स्तर पर पकडने पर जोर देना है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें