रविवार, 4 जून 2023

विश्व मौसम विज्ञान संगठन के उपाध्यक्ष बने मृत्युंजय महापात्र

  • 1 जून, 2023 को विश्व मौसम विज्ञान संगठन के मुख्यालय जिनेवा में हुए चुनावों में भारत के मृत्युंजय महापात्र को उपाध्यक्ष चुना गया।
  • मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले मृत्युंजय महापात्र को भारत के साइक्लोन मैन के नाम से जाना जाता है।
  • महापात्र वर्तमान में भारत मौसम विज्ञान संगठन (आईएमडी) के महानिदेशक हैं।
  • विश्व मौसम विज्ञान संगठन यानी डब्ल्यूएमओ में तीन उपाध्यक्ष होते हैं। दो अन्य चुने गए उपाध्यक्ष आयरलैंड के इयोन मोरन और कोट-डी-आइवरी के डौडा कोनाटे हैं।


  • संयुक्त अरब अमीरात के अब्दुल्ला अल मंडौस विश्व मौसम विज्ञान संगठन के अध्यक्ष चुने गए। अब्दुल्ला पहले एशियाई मौसम विज्ञानी हैं, जो विश्व मौसम विज्ञान संगठन के अध्यक्ष चुने गए हैं। उनका कार्यकाल 4 साल का होगा।


  • अर्जेन्टीना की सेलेस्ते साउलो विश्व मौसम विज्ञान संगठन की पहली महिला महासचिव नियुक्त की गई हैं।
  • साउलो पेत्तेरी तालस की जगह लेंगी। वे 1 जनवरी, 2024 से डब्ल्यूएमओ महासचिव का पदभार संभालेंगी


  • विश्व मौसम विज्ञान संगठन (World Meteorological Organization) संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है जो मौसम विज्ञान से जुड़ी है।
  • डब्ल्यूएमओ की स्थापना 1950 में हुई थी।
  • विश्व मौसम विज्ञान संगठन का मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जिनेवा में है।
  • वर्तमान में डब्ल्यूएमओ के 193 देश सदस्य हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें