रविवार, 18 जून 2023

GKnews Hindi Medium Shorts - 284

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

सिविल सर्विसेज प्रश्न 1633 : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. अनुच्छेद 163 के अनुसार राज्यपाल को सहायता और सलाह देने के लिए मंत्रि-परिषद होगी।
II. अनुच्छेद 164(1) के अनुसार मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल करेगा।
III. अनुच्छेद 164(1) के अनुसार मंत्री, राज्यपाल के प्रसादपर्यंत अपने पद धारण करेंगे।
कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए:
(अ) केवल I सही है।
(ब) केवल II सही है।
(स) केवल I तथा III सही हैं।
(द) I, II तथा III सभी सही हैं।

सामान्य ज्ञान प्रश्न 1672 : प्रतिवर्ष सुल्तान अजलान शाह कप कहां आयोजित किया जाता है?
(अ) जर्मनी
(ब) भारत
(स) दक्षिण कोरिया
(द) मलेशिया

English Language Questions 1298 : Select the word which means the same as the group of words given.
A large bedroom for a number of people in a school or institution
(A) Hostel
(B) Lodge
(C) Dormitory
(D) Residence

Reasoning प्रश्न 1622 : आज अरुण अपना जन्मदिन मना रहा है। अपने अगले जन्मदिन पर, वह अपनी 12 वर्ष पहले की आयु की दोगुनी आयु का हो जाएगा। अरुण की वर्तमान आयु कितनी है?
(अ) 25 वर्ष
(ब) 24 वर्ष
(स) 27 वर्ष
(द) 26 वर्ष

गणित प्रश्न 1424. एक संख्या तथा 72 का गुणनफल उसी संख्या तथा 27 के गुणनफल से 360 ज्यादा है। संख्या ज्ञात कीजिए।
(अ) 7
(ब) 8
(स) 11
(द) 12


उत्तर:-
सिविल सर्विसेज प्रश्न 1633 : द (I, II तथा III सभी सही हैं।)
सामान्य ज्ञान प्रश्न 1672 : द (मलेशिया)
English Language Questions 1298 : C (Dormitory)
Reasoning प्रश्न 1622 : अ (25 वर्ष)
गणित प्रश्न 1424 : ब (8)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें