सोमवार, 12 जून 2023

GKnews Hindi Medium Shorts - 279

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

सिविल सर्विसेज प्रश्न 1628 : भारतीय संविधान के अनुच्छेद 200 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. विधानसभा से पारित विधेयक राज्यपाल के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है।
II. राज्यपाल घोषित करेगा कि वह विधेयक पर अनुमति देता है या अनुमति रोक लेता है।
III. राज्यपाल विधेयक पर अनुमति देता है या अनुमति रोक लेता है अथवा राष्ट्रपति के विचार के लिए आरक्षित रखता है।
कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए:
(अ) केवल I सही है।
(ब) केवल I तथा II सही हैं।
(स) केवल II सही है।
(द) I, II तथा III सभी सही हैं।

सामान्य ज्ञान प्रश्न 1667 : विटामिन B कॉम्प्लेक्स में कितने विटामिन्स होते हैं?
(अ) 5
(ब) 8
(स) 6
(द) 7

English Language Questions 1293 : Select the correct passive form of the given sentence.
Please make a cup of coffee for me.
(A) Let a cup of coffee be made for me.
(B) Can you please make a cup of coffee for me?
(C) I request you to make a cup of coffee for me.
(D) A cup of coffee can be made for me by you.

Reasoning प्रश्न 1617 : चार संख्याएं दी गई हैं, जिनमें से तीन किसी न किसी तरह से संगत हैं और एक असंगत है। उस असंगत संख्या का चयन करें।
(अ) 529
(ब) 8
(स) 49
(द) 9

गणित प्रश्न 1419. एक दो अंकों की संख्या को या तो उनके अंकों के योग को 8 से गुणा कर तब उसमें से 5 घटाकर प्राप्त किया जा सकता है या उनके अंकों के अंतर को 16 से गुणाकर उसमें 3 जोड़ कर प्राप्त किया जा सकता है। संख्या है-
(अ) 38
(ब) 65
(स) 83
(द) 92


उत्तर:-
सिविल सर्विसेज प्रश्न 1628 : द (I, II तथा III सभी सही हैं।)
सामान्य ज्ञान प्रश्न 1667 : ब (8)
English Language Questions 1293 : A (Let a cup of coffee be made for me.)
Reasoning प्रश्न 1617 : ब (8)
गणित प्रश्न 1419 : स (83)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें