शनिवार, 3 जून 2023

डॉ. मनोज सोनी बने यूपीएससी के अध्यक्ष

  • डॉ. मनोज सोनी ने 16 मई, 2023 को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अध्यक्ष का पदभार संभाला। 
  • डॉ. सोनी को आयोग की वरिष्ठतम सदस्य स्मिता नागराज ने शपथ दिलाई। 
  • डॉ. सोनी ने प्रदीप कुमार जोशी का स्थान लिया जो 4 अप्रेल, 2023 को सेवानिवृत्त हुए। 
  • डॉ. मनोज सोनी इससे पहले यूपीएससी के सदस्य थे। 
  • डॉ. सोनी अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं राजनीति विज्ञान के विशेष हैं। डॉ. सोनी ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय से 'पोस्ट-शीत युद्ध अंतरराष्ट्रीय प्रणालीगत संक्रमण और भारत-अमेरिका संबंध' में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। 
  • डॉ. सोनी के नाम अब तक के सबसे कम उम्र के कुलपति का रिकॉर्ड रहा है। वे डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर मुक्त विश्वविद्यालय, गुजरात और महाराजा सयाजीराव बड़ौदा विश्वविद्यालय के कुलपति रह चुके हैं।
  • डॉ. मनोज सोनी को अनेक पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। इनमें वर्ष 2013 में अमेरिका के बैटन रूज शहर के मानद-मेयर प्रेसिडेंट सम्मान, 2015 में यूके का वर्ल्ड एजुकेशन कांग्रेस ग्लोबल अवॉर्ड आदि मुख्य हैं।
  • डॉ. मनोज सोनी का कार्यकाल 16 मई 2023 से शुरु हुआ है। उनकी सेवानिवृत्ति की संभावित तारीख 15 मई, 2029 है।
  • यूपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद 316 (ए) के तहत की जाती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें