शनिवार, 3 जून 2023

भारत ने जीता जूनियर पुरुष एशिया कप हॉकी-2023 का खिताब

Junior Men's Asia Cup Hockey-2023

  • भारत ने 1 जून, 2023 को जूनियर पुरुष एशिया कप हॉकी-2023 का खिताब चौथी बार जीत लिया।
  • भारतीय टीम चार बार जूनियर पुरुष एशिया कप हॉकी का खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है।
  • भारतीय टीम ने 2004, 2008 और 2015 में जूनियर पुरुष एशिया कप हॉकी का खिताब जीता था।
  • फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराया।
  • जूनियर पुरुष हॉकी एशिया कप का आयोजन ओमान के सालालाह 23 मई से 1 जून, 2023 तक हुआ हुआ। इस टूर्नामेंट का आयोजन 8 साल बाद हुआ।
  • भारतीय टीम जूनियर हॉकी एशिया कप-2023 में एक भी मैच नहीं हारी।
  • फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच भारतीय जूनियर हॉकी टीम के कप्तान उत्तम सिंह चुने गए।
  • एशिया कप जीतने के साथ ही भारतीय टीम ने वर्ष 2023 में ही मलेशिया में होने वाले जूनियर विश्व कप हॉकी के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
  • हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने भारतीय खिलाडिय़ों को 2-2 लाख नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
  • जूनियर पुरुष एशिया कप हॉकी-2023 में 10 टीमों ने भाग लिया। इनमें भारत, पाकिस्तान, जापान, थाईलैंड, चीनी ताइपे, कोरिया, मलेशिया, ओमान, बांग्लादेश और उज्बेकिस्तान।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें