- भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने महिला जूनियर हॉकी एशिया कप-2023 जीत लिया है। जूनियर महिला हॉकी टीम ने पहली बार एशिया कप जीता है।
- महिला जूनियर एशिया हॉकी कप 2023 का आयोजन जापान के काकामिगहारा में 2 से 11 जून, 2023 तक किया गया।
- भारतीय लड़कियों ने फाइनल में दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर खिताब जीता।
- विजेता टीम इंडिया की कमान हरियाणा की प्रीति ने संभाली।
- एशिया कप की खिताबी जीत के साथ ही टीम इंडिया को चिली में होने वाले महिला जूनियर विश्व कप हॉकी-2023 में प्रवेश मिल गया है। विश्व कप का आयोजन 29 नवंबर से 10 दिसंबर 2023 तक चिली में होगा।
सोमवार, 12 जून 2023
पहली बार भारतीय लड़कियों ने जीता महिला जूनियर हॉकी एशिया कप
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें