सोमवार, 12 जून 2023

ऑस्ट्रेलिया ने जीती विश्व टेस्ट क्रिकेट चैंपियनशिप-2023 ट्रॉफी


  • ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर दूसरी विश्व टेस्ट क्रिकेट चैंपियनशिप-2023 ट्रॉफी जीत ली है।
  • लंदन के द ओवल मैदान पर हुए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रनों से हराया।
  • ऑस्ट्रेलिया आईसीसी के सभी फॉर्मेट- वनडे वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी, टी20 वर्ल्ड कप, टेस्ट चैम्पियनशिप टॉफी जीतने वाली पहली क्रिकेट टीम बन गई है।
  • भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में दूसरी बार उपविजेता बना। वर्ष 2019-21 के फाइनल में भारत न्यूजीलैंड से हारकर दूसरे स्थान पर रहा था।
  • टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को आईसीसी ट्रॉफी के रूप में गदा प्रदान की गई।
  • विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस और उपविजेता भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा थे।
  • विजेता ऑसट्रेलिया टीम को 13.2 करोड़ और उपविजेता भारत को 6.5 करोड़ रुपये पुरस्कार स्वरूप मिले।
  • भारत ने पिछला आईसीसी खिताब वर्ष 2013 में चैंपियन्स ट्रॉफी के रूप में जीता था। टीम इण्डिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें