रविवार, 15 सितंबर 2024

15 सितंबर 2024 : अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस

अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस

(International Day of Democracy)

आज का दिन : 15 सितंबर 2024

  • प्रतिवर्ष 15 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2007 में इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया। उसके बाद प्रथम अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस वर्ष 2008 में मनाया गया। वर्ष 2024 के लोकतंत्र दिवस की थीम सुशासन के उपकरण के रूप में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) के महत्व पर केंद्रित है। मीडिया की स्वतंत्रता का महत्व लोकतंत्र, शांति और सतत विकास के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए बहुत आवश्यक है। हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र हैं, जहां वर्तमान में लगभग 60 करोड़ मतदाता विभिन्न चुनावों में अपने मताधिकार से विभिन्न जनप्रतिनिधियों को चुनते हैं।
  • संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरेस ने एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की सार्वजनिक भागीदारी, समानता, सुरक्षा और मानव विकास को बढ़ाने की क्षमता को बताया। लेकिन इसे अनियंत्रित छोड़ दिया जाए तो इसके खतरे से लोकतंत्र, शांति और स्थिरता के गंभीर परिणाम हो सकते है।


*अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस-2024 का विषय/थीम*
Importance of AI (Artificial Intelligence) as a tool for good governance.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें