रविवार, 21 दिसंबर 2025

21 दिसंबर 2025 : विश्व बास्केटबॉल दिवस

विश्व बास्केटबॉल दिवस
(World Basketball Day)

आज का दिन : 21 दिसंबर 2025

world-basketball-day-in-hindi
World Basketball Day 2025

  • प्रतिवर्ष 21 दिसंबर को विश्व बास्केटबॉल दिवस मनाया जाता है।
  • वर्ष 2023 में पहली बार विश्व बास्केटबॉल दिवस मनाया गया। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 25 अगस्त, 2023 को यह दिवस मनाने का प्रस्ताव पारित किया। यह दूसरा विश्व बास्केटबॉल दिवस है।
  • बास्केटबॉल खेल पहली बार 21 दिसंबर, 1891 को स्प्रिंगफील्ड, मैसाचुसेट्स, यूएसए में इंटरनेशनल वाईएमसीए ट्रेनिंग स्कूल में खेला गया था। इस खेल को कनाडा के शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षक डॉ. जेम्स नाइस्मिथ ने सर्दियों के दौरान अपने छात्रों को सक्रिय रखने के लिए विकसित किया था।
  • सन् 1936 के बर्लिन ओलंपिक में पहली बार बास्केटबॉल को शामिल किया गया। वर्तमान में बास्केटबॉल दुनिया में सबसे लोकप्रिय और व्यापक रूप से खेले जाने वाले खेलों में से एक है।
  • संयुक्त राष्ट्र की ओर से वर्ष 2030 एजेंडा में खेल को सतत विकास के एक महत्वपूर्ण प्रवर्तक के रूप में मान्यता दी गई है।
  • वर्तमान यानी वर्ष 2025 में अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल फेडरेशन (FIBA) के अध्यक्ष कतर के शेख सऊद अली अल थानी हैं। थानी 2027 तक अध्यक्ष बने रहेंगे। 
  • भारत में बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की स्थापना 1950 में की गई। वर्तमान यानी वर्ष 2025 में इसके अध्यक्ष आधव अर्जुन हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें