मंगलवार, 12 मई 2026

12 मई 2026 : अंतरराष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य दिवस

अंतरराष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य दिवस
(International Day of Plant Health)

आज का दिन : 12 मई 2026

International Day of Plant Health Theme-2026
Plant Biosecurity for Food Security and Nutrition
 

  • संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन की ओर से प्रतिवर्ष 12 मई को अंतरराष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। पेड़-पौधों में पेस्ट और रोगों के चलते हर वर्ष लगभग 40 प्रतिशत खाद्य फसलों का नुकसान होता है। यह दिवस इसी के बारे में जागरुकता लाने के लिए मनाया जाता है। पेड़-पौधों का अच्छा स्वास्थ्य हमारे ईको सिस्टम के लिए भी उपयोगी है। वर्ष 2026 में अंतरराष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य दिवस पर सभी से जागरूकता बढ़ाने और पौधों, जानवरों, मनुष्यों और पर्यावरण को स्वस्थ रखने के लिए कार्रवाई करने का आह्वान करता है। संयुक्त राष्ट्र की ओर से वर्ष 2020 को अंतरराष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य वर्ष (International Year of Plant Health) के रूप में मनाया गया। यूएन ने बाद में कोविड-19 महामारी के चलते इस वर्ष की अवधि 1 जुलाई 2021 तक बढ़ा दी थी।
  • 12 मई, 2026 को खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) की ओर से एक उच्च-स्तरीय कार्यक्रम (हाइब्रिड) का आयोजन FAO मुख्यालय, रोम, इटली में किया गया है।


*अंतरराष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य दिवस-2026 का विषय/थीम*

Plant Biosecurity for Food Security and Nutrition

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें