आज का दिन : 11 मई 2026
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस
(National Technology Day)
- देश में प्रतिवर्ष 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है।
- सन् 1998 में आज ही के दिन भारत ने अपना दूसरा सफल परमाणु परीक्षण किया था। यह परमाणु परीक्षण राजस्थान के पोखरण में किया गया था।
- सन् 1999 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।
- परमाणु परीक्षण किसी भी देश के लिए प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बहुत बड़ी उपलब्धि है, इसलिए इस दिन को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस यानी नेशनल टैक्नोलॉजी डे के रूप में मनाते हैं।
- भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) की ओर से प्रतिवर्ष 11 मई को विज्ञान एवं तकनीक की दुनिया के विभिन्न व्यक्तियों, नए आविष्कारकों को देश के विकास में उनके स्वदेशी तकनीकी योगदान के चलते पुरस्कृत किया जाता है।
- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस-2026 के अवसर पर बीआरआईसी-राष्ट्रीय प्रतिरक्षा विज्ञान संस्थान (एनआईआई), नई दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यक्रम च्च्विज्ञान - टेकज्ज् आयोजित किया गया। जिसमें भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने भाग लिया।
परमाणु शक्ति सम्पन्न छठा राष्ट्र बना था भारत
- भारत के दूसरे परमाणु परीक्षण के बाद प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत को परमाणु शक्ति से लैस देश घोषित कर दिया था। परमाणु शक्ति बनने वाला भारत छठा राष्ट्र था।
- पोखरण में किए गए परमाणु परीक्षण के ऑपरेशन को 'ऑपरेशन शक्ति' नाम दिया गया था। 11 मई से 13 मई, 1998 तक भारत ने पांच परमाणु परीक्षण किए।
- इस दिवस को मनाने का उद्देश्य देश की प्रौद्योगिकीय क्षमता के विकास को बढ़ावा देना है।
- प्रति वर्ष 11 मई को तकनीकी विकास बोर्ड द्वारा विभिन्न व्यक्तियों, नए आविष्कारकों को देश के विकास में उनके स्वदेशी तकनीकी योगदान के चलते पुरस्कृत किया जाता है।
- 11 मई, 1998 को ही देश के पहले स्वदेशी एयरक्राफ्ट 'हंस-3' का परीक्षण बेंगलूरु में किया गया। यह अपने ढंग का पहला ऐसा टू-सीटर एयरक्राफ्ट था जिसे एविएशन फ्लाइट ट्रेनिंग और निजी उड़ान के लिए भी उपयोग में लाया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें