मातृ दिवस/मदर्स डे
(Mother's Day)
मई माह का दूसरा रविवार
- प्रतिवर्ष मई के दूसरे रविवार को मातृ दिवस यानी मदर्स डे मनाया जाता है।
- वर्ष 1914 से प्रतिवर्ष मई माह के दूसरे रविवार को मातृ दिवस (मदर्स डे) मनाया जा रहा है।
- मां के सम्मान में मनाया जाने वाला मातृ दिवस दुनिया के अलग-अलग भागों में विभिन्न तरीकों से मनाया जाता है। लेकिन मई माह के दूसरे रविवार को अमेरिकी आधार पर मनाया जाने वाला मातृ दिवस महत्वपूर्ण उत्सव की तरह मनाया जाता है।
- वर्ष 2026 में मई का दूसरा रविवार 10 मई को आया है। यानी 10 मई, 2026 को मदर्स डे मनाया जा रहा है।
- प्राचीन काल में यूनान में मदर्स डे बसंत ऋतु के आगमन पर रिहा परमेश्वर की मां को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता था।
- अमेरिका की ऐन जार्विस ने बच्चों के अच्छे लालन-पालन के लिए सन् 1858 में मदर्स डे वर्क क्लब की शुरुआत की थी। सन् 1905 में ऐन के निधन हुआ। इसके बाद उनकी पुत्री ऐना जार्विस ने पहली बार सन् 1908 में मदर्स डे मनाया।
- तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने 8 मई, 1914 को मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाने की घोषणा की। इस दिन में अमेरिका में राष्ट्रीय अवकाश होता है।
- यूके में मार्च के चौथे रविवार को, ग्रीस में 3 फरवरी को तथा अरब देशों में 21 मार्च को मदर्स डे मनाया जाता है।
- मदर्स डे यानी मातृ दिवस का भारत में भी महत्व बढ़ रहा है।
- मातृ दिवस पर प्रख्यात वैज्ञानिक और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की मां पर कही ये बातें उल्लेखनीय हैं- "जब मैं पैदा हुआ, इस दुनिया में आया, वो एकमात्र ऐसा दिन था मेरे जीवन का जब मैं रो रहा था और मेरी मां के चेहरे पर एक सन्तोषजनक मुस्कान थी।"

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें